Friday 27th of March 2026

ब्रेकिंग

नैनीताल: खुपी में केएमयू बस दुर्घटनाग्रस्त एक की मौत सात घायल।

बाराकोट:बर्दाखान बिसराडी सड़क में डामरीकरण न होने पर ग्रामीणों की वि0सभा चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

लोहाघाट:राजकीय इंटर कॉलेज दिगालीचौड़ के विद्यार्थियों ने शारदा नदी में राफ्टिंग का लिया आनंद।

लोहाघाट:कनेडी के भूमिदार बाबा मंदिर में सुंदरकांड पाठ का हुआ आयोजन।

चंपावत:एसडीएम ने विभिन्न राजनीतिक दलों के साथ की एसआईआर को लेकर बैठक

: लोहाघाट सोशल मीडिया प्रचार प्रसार में लोहाघाट नगर पालिका अध्यक्ष पद प्रत्याशी में भाजपा के गोविंद वर्मा आगे

Laxman Singh Bisht

Thu, Jan 16, 2025
लोहाघाट सोशल मीडिया प्रचार प्रसार में लोहाघाट नगर पालिका अध्यक्ष पद प्रत्याशी में भाजपा के गोविंद वर्मा आगे आज के डिजिटल युग में जहां राजनीति और अपनी बात बड़े जन समुदाय तक पहुँचाने को ऑनलाइन प्लेटफार्म का उपयोग बढ़ रहा है ऐसे में इस वर्ष नगर निकाय चुनाव में लोहाघाट में भी ऑनलाइन प्लेटफार्म का उपयोग जम कर हो रहा है। सोशल मीडिया में फ़ेसबुक ज़िला चम्पावत उत्तराखण्ड और जय देवभूमि उत्तराखण्ड पेज में हज़ारों लोग को जोड़े हुए शशांक पाण्डेय ने बताया कि बात अगर लोहाघाट नगर पालिका अध्यक्ष में ऑनलाइन प्रचार की हो तो भाजपा के गोविंद वर्मा अपने सभी विपक्षियों से कोषों आगे हैं।शशांक पांडेय बताते हैं कि फ़ेसबुक,व्हाट्सएप एवं इंस्टाग्राम में चाहे वीडियो शेयरिंग की बात हो या स्टोरीज़ की गोविंद वर्मा से संबंधित पोस्ट सर्वाधिक नज़र आ रहे हैं।उन्होंने आगे बताया कि पिछले 10 वर्षों तक लोहाघाट नगर में हुए विभिन्न विकास कार्यों से जुड़ी हुई जानकारी सोशल मीडिया से साझा करना गोविंद वर्मा के पक्ष में सबसे बड़ी बात है क्योंकि 10 वर्षों में जो भी कार्य हुए उनको बताने का यह सबसे कारगर तरीक़ा है। वही भाजपा ज़िला अध्यक्ष निर्मल महरा का कहना है कि गोविंद वर्मा का कार्यकाल शीशे की भाँति साफ़ है ।जैसे शीशा हर चीज साफ़ दिखाता है ठीक उसी प्रकार गोविंद वर्मा के कार्यकाल में जो भी विकास कार्य हुए उनको स्पष्ट रूप से नगर वासी आसानी से देख पा रहे हैं जिसके कारण गोविंद वर्मा का अध्यक्ष बनना तय हैं। तो वही भाजपा के ज़िला उपाध्यक्ष मोहित पाठक का भी मानना है कि गोविंद वर्मा के कार्यकाल में हुए विकास कार्य उनकी जीत को आसान बना रहे हैं क्योंकि चाहे कोई भी वार्ड हो प्रचार के दौरान नगर के किसी भी स्थान में जाने पर गोविंद वर्मा के कार्य आसानी से दिख रहे है। वही भाजपा प्रत्याशी गोविंद वर्मा का कहना है कि पिछले कार्यकाल में अनेक विकास कार्य हुए हैं जिस कारण उनको लोगों का ढेर सारा प्यार मिल रहा है। गोविंद वर्मा का कहना है कि उनको पूरा भरोसा है लोहाघाट की जनता ट्रिपल इंजन की सरकार बनाने का कार्य करेगी जिससे लोहाघाट का विकास आगामी कार्यकाल में और भी तेज गति से होगा।वही सोशल मीडिया प्रचार प्रसार में भाजपा प्रत्याशी गोविंद वर्मा का आगे रहना उनके विरोधियों की भी नींद उड़ाये हुए है जिसकी काट ढूँढना फ़िलहाल मुश्किल नज़र आ रहा है।

जरूरी खबरें