Monday 24th of August 2026

ब्रेकिंग

हल्द्वानी:वन पंचायत को संवैधानिक दर्जा व मानदेय की मांग वन सरपंचों का विशाल प्रदर्शन।

लोहाघाट:पासम के सात सीटर विद्या वाहिनी वाहन में जा रही है 15 से अधिक छात्राएं। अतिरिक्त वाहन की मांग।

लोहाघाट:मां झूमाधुरी मेले को लेकर ग्रामीणों को बैठक। 19 सितंबर को निकलेगी रथ यात्रा।

चंपावत:कृषि कुम्भ’ में चम्पावत के अधिकाधिक किसान करें प्रतिभाग : जिलाधिकारी

चंपावत:मेरा विद्यालय–मेरी जमीन’ अभियान से विद्यालयों को मिलेगा भूमि का वैधानिक अधिकार

सूचना

: लोहाघाट:मटियानी में आपदा में लापता छात्र का सव बरामद 

Laxman Singh Bisht

Sat, Sep 14, 2024
मटियानी में आपदा में लापता छात्र का सव बरामद शुक्रवार को बादल फटने से लोहाघाट ब्लॉक के सीमांत मटियानी के नकेला तोक में गधेरे से आए भीषण मलवे की चपेट में गांव के मानसिंह, भवान सिंह और दीवान सिंह के मकान आ गए मलवे में गांव के पांच लोग दब गए जिनमें से तीन लोगों को ग्रामीणों के द्वारा तत्काल बचा लिया गया था तथा एक महिला व छात्र मलबे में दब गए थे शुक्रवार शाम को ग्रामीणों ने शांति देवी का सव बरामद कर लिया था लेकिन छात्र जगदीश सिंह पुत्र मदन सिंह लापता हो गया था शनिवार को एसडीएम लोहाघाट रिंकू बिष्ट के निर्देश पर तहसीलदार जगदीश सिंह नेगी के नेतृत्व में एसडीआरएफ , फायर,पुलिस, राजस्व विभाग व स्वास्थ्य विभाग की टीम नकेला पहुंची और दिनभर की कड़ी मशक्कत के बाद छात्र जगदीश के शव को शाम 6:00 बजे के लगभग एसडीआरएफ व फायर के जवानों ने घर के अंदर मलवे की खुदाई कर बरामद कर लिया है वहीं छात्र का शव मिलने से परिजनों में कोहराम मच गया है गांव में एक साथ दो मोते होने से सन्नाटा छाया हुआ है तहसीलदार नेगी ने बताया घटना स्थल पर ही आवश्यक कार्रवाई की जा रही है आपदा मे घायल महिला को अस्पताल भेजा गया उन्होंने बताया आपदा मे अभी तक तीन मोते हो चुकी है अभियान में जिला पंचायत उपाध्यक्ष एल एम कुंवर, एफएसएसओ चंदन राम,एसओ हेमंत कठेत ,पुष्कर सिंह बोहरा, गंगा सिंह , एसडीआरएफ व लोहाघाट फायर की टीम सहित ग्रामीण मौजूद रहे

विज्ञापन

जरूरी खबरें