Tuesday 25th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:शहीद सैनिकों की स्मृति में पैतृक गांवों में स्थापित होंगी मूर्तियां

बाराकोट:चामी आषाढी मेले में रंगारंग कार्यक्रमों की मची धूम। विभिन्न प्रतियोगिता का हुआ आयोजन।

लोहाघाट पाटन में सजी सुरों की महफिल, कुमाऊंनी गीतों से गूंज उठी सांस्कृतिक संध्या

रुड़की:गोलियों के धमाके से दहला रुड़की भाई ने दो सगी बहनों को गोली मारकर उतारा मौत के घाट ।

चंपावत:मैरोली-कैरोली सड़क मे रतिया नदी में 30 मीटर स्पान सेतु निर्माण को 237.96 लाख की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृत

सूचना

: लोहाघाट नगर पालिका अध्यक्ष पद के प्रत्याशी कुछ हाईस्कूल तक पढ़े तो किसी ने किया है स्नातकोत्तर

Laxman Singh Bisht

Fri, Jan 10, 2025
लोहाघाट नगर पालिका अध्यक्ष पद के प्रत्याशी कुछ हाईस्कूल तक पढ़े तो किसी ने किया है स्नातकोत्तर   जहां आगामी 23 जनवरी को होने वाले नगर पालिका अध्यक्ष के विभिन्न प्रत्याशी घर घर वोट माँगने जा रहे है तो सभी प्रत्याशियों की शैक्षिक योग्यता से जुड़ी जानकारी भी आज कल सोशल मीडिया में खूब चर्चा का केंद्र बनी हुई है।सोशल मीडिया प्लेटफार्म में ज़िला चम्पावत उत्तराखण्ड फ़ेसबुक पेज़ के एडमिन शशांक पाण्डेय ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा अब एक क्लिक में प्रत्याशी के बारे में जानकारी प्रदान करने की अनूठी पहल शुरू की है। शशांक पांडेय ने बताया कि नो यॉर कैंडिडेट के माध्यम से कोई भी व्यक्ति घर बैठे अपने वार्ड से लेकर नगर पंचायत,पालिका एवं नगर निगम के मेयर प्रत्याशियों के बारे में जानकारी ले सकते हैं।उन्होंने बताया कि अभी तक भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विधानसभा एवं लोग सभा चुनाव में यह व्यवस्था दी थी जहां पूरी जानकारी प्रत्याशी के बारे में हासिल की जा सकती थी ।इसी तर्ज़ पर अब राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा यह व्यवस्था शुरू की है। शशांक पांडेय ने बताया कि वेबसाइट नामांकन फॉर्म के अनुसार भाजपा प्रत्याशी गोविंद वर्मा की शैक्षिक योग्यता  इंटरमीडिएट है तो कांग्रेस के प्रत्याशी रनजीत सिंह अधिकारी की शैक्षिक योग्यता हाईस्कूल तक है।वही भाजपा से बग़ावत करके चुनाव में उतरे भूपाल सिंह मेहता एमए बीएड है। चुनाव में अन्य निर्दलीय में शामिल विपिन पुनेठा की शैक्षिक योग्यता एलएलबी है तो वही राजेंद्र पुनेठा की शैक्षिक योग्यता इंटरमीडिएट है तो निर्दलीय प्रत्याशी नरेश कन्नौजिया की शैक्षिक योग्यता भी हाईस्कूल तक है।वही शशांक पाण्डे ने बताया कि कोई भी नागरिक अपने प्रत्याशी से जुड़ी हुई सारी जानकारी राज्य निर्वाचन आयोग की वेबसाइट से हासिल कर सकता है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें