Tuesday 25th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:शहीद सैनिकों की स्मृति में पैतृक गांवों में स्थापित होंगी मूर्तियां

बाराकोट:चामी आषाढी मेले में रंगारंग कार्यक्रमों की मची धूम। विभिन्न प्रतियोगिता का हुआ आयोजन।

लोहाघाट पाटन में सजी सुरों की महफिल, कुमाऊंनी गीतों से गूंज उठी सांस्कृतिक संध्या

रुड़की:गोलियों के धमाके से दहला रुड़की भाई ने दो सगी बहनों को गोली मारकर उतारा मौत के घाट ।

चंपावत:मैरोली-कैरोली सड़क मे रतिया नदी में 30 मीटर स्पान सेतु निर्माण को 237.96 लाख की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृत

सूचना

: लोहाघाट में धूमधाम से निकला चादरपोसी का जुलूस जायरीनों ने कालू सैयद बाबा की मजार पर चढ़ाई चादरे कव्वालो ने बाबा की शान में पेश किए कलाम  

Laxman Singh Bisht

Sat, May 25, 2024
लोहाघाट में धूमधाम से निकला चादरपोसी का जुलूस जायरीनों ने कालू सैयद बाबा की मजार पर चढ़ाई चादरे कव्वालो ने बाबा की शान में किए कलाम पेश लोहाघाट के हथरंगिया मे कालू सैय्यद बाबा की मजार में चल रहे तीन दिवसीय उर्स मेले के दूसरे दिन शनिवार को लोहाघाट नगर में चादरपोशी का जुलूस निकाला गया जिसमें खटीमा, पीलीभीत, धारचूला जोलजीवी ,पिथौरागढ़ ,टनकपुर क्षेत्र से आए आए जायरीनों ने शिरकत की। मजार के सज्जादा नसीन बाबा हसमत हुसैन के दौलत खाने से चादरपोशी का जुलूस निकला गया। जुलूस में पिथौरागढ़ से आए मशहूर कव्वाल बाबा की शान में कलाम पेश कर चल रहे थे। नगर के स्टेशन बाजार ,खड़ी बाजार ,मीना बाजार होते हुए होते हुए चादरपोशी का जुलूस हथरंगिया बाबा की मजार में पहुंचा। जहां अजमेर शरीफ ख्वाजा की दरगाह से लाई गई चादर चढ़ाई गई। दूर-दूर क्षेत्र से आए जायरीनों के द्वारा बाबा की मजार में चादरें चढ़ाने का सिलसिला जारी है। उर्स मेले में दूर-दूर क्षेत्र से आए व्यापारियों ने दुकानें सजाई हुई है। मजार के सज्जादा नसीन बाबा हसमत व मौलवी जिया उल मुस्तफा ने बताया रात को पिथौरागढ़ क्षेत्र से आए कव्वालों के द्वारा बाबा की शान में कलाम पेश किए जा रहे हैं। रविवार को कुलसरीफ के साथ उर्स का समापन किया जाएगा। मजार के सज्जादा नसीन बाबा हसमत ने बताया उर्स मेले में हिंदू भाइयों के द्वारा भी काफी सहयोग किया जा रहा है क्योंकि यह उर्स मेला हिंदू मुस्लिम कौमी एकता का प्रतीक है इस मौके पर नाजिश हुसैन ,मामा मुस्तकीम ,जावेद यार खां, अनीसा बेगम, हरचरन सिंह, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष भूपाल मेहता, भगीरथ भट्ट, नवीन पांडे, नवीन जोशी,जहीर कुरैशी, जौली, साहिद सिद्दकी, जिशान कुरैशी, शब्बी कुरैशी , निशु खान आदि लोग मौजूद थे। उर्स मेले का लोगों के द्वारा जमकर लुत्फ को उठाया जा रहा है वही जुलूस में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसएचओ अशोक कुमार के नेतृत्व मे पुलिस मुस्तैद रही

विज्ञापन

जरूरी खबरें