Sunday 5th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:स्त्री रोग विशेषज्ञ के तबादले को रोकने की मांग लोहाघाट विकास संघर्ष समिति का एसडीएम को ज्ञापन।

लोहाघाट:भाजपा के दर्जनों लोग कांग्रेस मे हुए शामिल विधा0अधिकारी ने किया स्वागत।

टनकपुर:उत्तराखंड की संस्कृति में रमे कैलाश मानसरोवर यात्री कुमाऊनी झोड़े में झूमे

बाराकोट में तीन दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का ब्लॉक प्रमुख सीमा आर्या ने किया उद्घाटन

सीएम धामी का कल चंपावत दौरा कैलाश मानसरोवर यात्रा के पहले दल को दिखाएंगे हरी झंडी

सूचना

: चंपावत:प्रशासनिक तौर पर नगर निकाय चुनाव की तैयारियां हुई शुरू।उप जिला निर्वाचन अधिकारी (सीडीओ) ने निकायों के दावेदारों के नांमाकन आदि की तय धनराशि का किया खुलासा।

Laxman Singh Bisht

Fri, Nov 29, 2024
प्रशासनिक तौर पर नगर निकाय चुनाव की तैयारियां हुई शुरू। सीडीओ चंपावत एवं स्थानीय निकाय के उप जिला निर्वाचन अधिकारी संजय कुमार सिंह ने नगर निकाय चुनाव में भाग लेने वाले प्रत्याशीयों के लिए आयोग द्वारा तय धनराशि की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद के उम्मीदवारों के लिए नाम निर्देशन पत्रों का मूल्य सामान्य श्रेणी के लिए ₹500 तथा अनुसुचित जाति, अनुसुचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग एवं महिलाओं उम्मेदवारों के लिए ₹250 मूल्य निर्धारित है। साथ ही जमानत धनराशि सामान्य श्रेणी हेतु 6 हजार तथा अनुसुचित जाति, अनुसुचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग एवं महिला उम्मेदवारों के लिए 3 हजार रुपये है तथा निर्धारित अधिकतम व्यय सीमा 6 लाख (10 वार्ड तक) तथा 8 लाख (10 वार्ड से अधिक) है।वही सदस्य नगर पालिका परिषद के लिए नाम निर्देशन पत्रों का मूल्य सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए ₹200 तथा अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग तथा महिला उम्मीदवारो के लिए 100 रुपए है। जमानत धनराशि सामान्य श्रेणी के लिए 1500 तथा अनुसुचित जाति, अनुसुचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग एवं महिला उम्मीदवारों के लिए 750 रुपये है तथा निर्धारित अधिकतम व्यय सीमा 80 हजार है।अध्यक्ष, नगर पंचायत के लिए नाम निर्देशन पत्रों का मूल्य सामान्य श्रेणी हेतु ₹200 तथा अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग तथा महिला उम्मीदवारो के लिए 100 रुपए है। जमानत धनराशि सामान्य श्रेणी के लिए 3 हजार रुपए तथा अनुसुचित जाति, अनुसुचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग एवं महिला उम्मीदवारों के लिए 1500 रुपये है तथा निर्धारित अधिकतम व्यय सीमा 3 लाख है। वही सदस्य, नगर पंचायत हेतु नाम निर्देशन पत्रों का मूल्य सामान्य श्रेणी की उम्मीदवारों के लिए ₹100 तथा अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग तथा महिला उम्मीदवारो के लिए 50 रुपए है। जमानत धनराशि सामान्य श्रेणी के लिए 600 तथा अनुसुचित जाति, अनुसुचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग एवं महिला उम्मीदवारों के लिए 300 रुपये है तथा निर्धारित अधिकतम व्यय सीमा 50 हजार है।

जरूरी खबरें