Wednesday 1st of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:डीएम ने पशु चिकित्सालय का किया शुभारंभ। एक छत के नीचे पालतू पशुओं को मिलेगी बेहतर चिकित्सा सुविधा।

उत्तराखंड:बाल विकास विभाग में रिक्त पदो पर निकली आंगनबाड़ी कार्यकर्ती व सहायिकाओं की भर्ती।

लोहाघाट:हवन यज्ञ व विशाल भंडारे के साथ ढेरनाथ बाबा मंदिर में शिव महापुराण का हुआ समापन।

पिथौरागढ़:गोदियाल की सभा में हंगामा पूर्व कांग्रेस जिला अध्यक्ष सहित तीन को नोटिस जारी।

चम्पावत के सपूत लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गजेंद्र जोशी को राष्ट्रपति ने परम विशिष्ट सेवा मेडल से किया सम्

सूचना

: चंपावत:बनबसा पुलिस ने 24 घण्टे के भीतर बनबसा से 03 गुमशुदाओ को हरियाणा से किया बरामद

Laxman Singh Bisht

Tue, Sep 10, 2024
बनबसा पुलिस ने 24 घण्टे के भीतर बनबसा से 03 गुमशुदाओ को हरियाणा से किया बरामद 08 सितंबर को भजनपुर, (बनबसा) निवासी एक महिला द्वारा पुलिस को सूचना दी गई की उसकी 14 वर्षीय बेटी स्कूल जाने की बात कह कर गई ज कि घर वापस नही लौटी। मामले मे बनबसा पुलिस ने तत्काल संज्ञान लेते हुए 140(3) BNS बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया तथा भजनपुर निवासी एक व्यक्ति द्वारा सूचना दी गई कि 08 सितंबर को उसकी पत्नी अपनी बच्ची के साथ घर से कही चली गई है घर वापिस नहीं लौटी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी चंपावत अजय गणपति ने पुलिस टीम को तुरंत गुमशुदाओ की तलाश करने के लिए निर्देशित किया एसपी के निर्देश पर सीओ टनकपुर के नेतृत्व में गुमशुदाओं की तलाश के लिए पुलिस टीम गठित कर थाना क्षेत्र के सीसीटीवी फुटजों को चैक किया गया तथा सर्विलांस के माध्यम से गुमशुदाओं के मोबाइल नम्बरों की लोकेशन /सीडीआर आदि की जानकारी के आधार पर गुमशुदाओं का हरियाणा के रोहतक में होना पाया गया । गुमशुदाओं की बरामदगी हेतु पुलिस टीम को हरियाणा राज्य के रोहतक के लिए रवाना किया गया। पुलिस टीम ने गुमशुदा महिला को उसकी बच्ची तथा पडोस की रहने वाली 14 वर्षीय लड़की के साथ अपनी रिश्तेदारी में शिवाजी नगर रोहतक से सकुशल बरामद किया गया। गुमशुदाओं के बयानों के आधार पर उनके साथ किसी जुर्म दस्तनदाजी का होना नही पाया गया । पुलिस टीम द्वारा आज दस सितंबर को गुमशुदाओं को सकुशल हरियाणा के रोहतक जिले से बनबसा लाया गया। थाना बनबसा मे आवश्यक वैधानिक कार्यवाही करने के बाद सभी गुमशुदाओं को उनके परिजनों को सकुशल सुपुर्द किया गया । पुलिस टीम द्वारा गुमशुदाओं की बरामदगी हेतु की गई त्वरित कार्यवाही की परिजनों द्वारा भूरी-भूरी प्रशंसा व आभार व्यक्त किया गया |पुलिस टीममे एसओ लक्ष्मण सिंह जगवाण,एएसआई जीवन चन्द्र जोशी,एएसआई रविचन्द्र जोशी,हे0का0 विजय राणा,म0हे0का0 सरिता विश्वकर्मा ,का0  उमेश प्रसाद शामिल रहे

जरूरी खबरें