Tuesday 25th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:शहीद सैनिकों की स्मृति में पैतृक गांवों में स्थापित होंगी मूर्तियां

बाराकोट:चामी आषाढी मेले में रंगारंग कार्यक्रमों की मची धूम। विभिन्न प्रतियोगिता का हुआ आयोजन।

लोहाघाट पाटन में सजी सुरों की महफिल, कुमाऊंनी गीतों से गूंज उठी सांस्कृतिक संध्या

रुड़की:गोलियों के धमाके से दहला रुड़की भाई ने दो सगी बहनों को गोली मारकर उतारा मौत के घाट ।

चंपावत:मैरोली-कैरोली सड़क मे रतिया नदी में 30 मीटर स्पान सेतु निर्माण को 237.96 लाख की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृत

सूचना

: चम्पावत:बारातियों ने सिख श्रद्धालुओं में किया हमला दो श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल तीर्थ यात्रियों को बाइक समेत खाई में फेंका 

Laxman Singh Bisht

Sat, Jun 8, 2024
बारातियों ने सिख श्रद्धालुओं में किया हमला पांच श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल गदरपुर सेरीठा साहिब गुरुद्वारा के दर्शनों को जा रहे सिख तीर्थ यात्रियों पर गुरोली के आसपास 35से 40 बारातियों ने लाठी डंडों व पत्थरों से हमला कर दिया  जिसमें पांच तीर्थ यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए घायल तीर्थ यात्रियों को रीठा साहिब पुलिस के द्वारा लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया घायल तीर्थ यात्रियों ने बताया बरातियों का किसी अन्य तीर्थयात्री से किसी बात पर बहस हो गई जिसके बाद 35 से 40 बारातियों ने सड़क में चलने वाले तीर्थ यात्रियो पर पत्थरों व लाठी डंडों से हमला कर दिया जिससे तीर्थ यात्रियों मे भगदड़ मच गई तीर्थ यात्रियों ने किसी तरह भाग कर जान बचाई और 112 के माध्यम से पुलिस को सूचना दी उन्होंने बताया बारातियों के द्वारा काफी देर सड़क में तांडव मचाया गया तीर्थ यात्रियों की बसों में भी उनके द्वारा हमला किया गया जिसमें महिला और बच्चे सवार थे उपद्रवियों ने प्रिंस कंबोज व आकाश कंबोज को बाइक सहित खाई में फेक दिया जिसमें उन्हें काफी गंभीर चोटे लगी है  हमले में कई तीर्थ यात्री चोटिल भी हुए हैं आस पास के लोगो ने किसी तरह तीर्थ यात्रियों को हमलावरों से बचाया गया तीर्थ यात्रियों के द्वारा लोहाघाट थाने में सूचना दी गई वहीं घायलों का उपचार कर रहे डॉक्टर करण ने बताया अस्पताल में पांच घायल तीर्थ यात्रियों को लाया गया है जिस मे दो तीर्थ यात्रियों की हालत गंभीर है तथा तीन तीर्थ यात्रियो को हल्की छोटे आई हैं जिनका उपचार कर दिया गया है जिनमें से दो तीर्थ यात्री आकाश कंबोज व प्रिंस कंबोज को चंपावत जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया है तथा हर्ष कंबोज, रणजीत कंबोज व गौरव की हालत ठीक है  फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है सभी तीर्थ यात्री गदरपुर के रहने वाले है पुलिस मामले को काफी गंभीरता से ले रही है वही लोहाघाट पुलिस और राजस्व उप निरीक्षक सलमान खान ने लोहाघाट अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल-चाल जाना तथा घटना की जानकारी ली वही लोगो के द्वारा इस घटना की निंदा की गई है

विज्ञापन

जरूरी खबरें