Monday 6th of July 2026

ब्रेकिंग

उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना के चयन ट्रायल 14 जुलाई से : रेखा आर्या

टनकपुर:केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह ने टनकपुर से नांदेड एक्सप्रेस का किया शुभारंभ ।

चंपावत:जनता मिलन में फरियादियों की भारी भीड़ 124 शिकायतें दर्ज अधिकांश का मौके पर हुआ समाधान

लोहाघाट मास्टर प्लान 2041 को लेकर संसय में जनता क्या बिना भूमि फ्री होल्ड के हो सकता है मास्टर प्लान जारी?

चंपावत:कांग्रेस की नई जिला कार्यकारिणी का गठन चिराग को फिर से मिली जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी।

सूचना

: चंपावत:भाजपा प्रत्याशी प्रेमा पाण्डे के समर्थन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया रोड शो /जनसभा को संबोधित करते हुए बीजेपी के पक्ष में वोट करने की जनता से की अपील/कहां चंपावत में लगेगा ट्रिपल इंजन

Laxman Singh Bisht

Sat, Jan 18, 2025
भाजपा प्रत्याशी प्रेमा पाण्डे के समर्थन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया रोड शो जनसभा को संबोधित करते हुए बीजेपी के पक्ष में वोट करने की जनता से की अपील प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को चंपावत जिला मुख्यालय में भाजपा प्रत्याशी प्रेमा पाण्डे के समर्थन में भव्य रोड शो निकाला। जिसके बाद उन्होंने मोटर स्टेशन चंपावत में जनसभा को संबोधित करते हुए चंपावत की जनता से भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की। भाजपा प्रत्याशी प्रेमा पाण्डे के समर्थन में बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ देखने को मिली। जीआईसी चौराहे से लेकर मुख्य मार्ग तक भव्य रोड शो निकाला गया। जिसके बाद सीएम पुष्कर सिंह धामी ने प्राचीन बालेश्वर मंदिर में पूजा अर्चना कर चंपावत की सभी चारों निकायों में भाजपा की जीत का आशीर्वाद लिया। इस दौरान मोटर स्टेशन में जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम ने नगर क्षेत्र की जनता से अपील की सभी लोग भाजपा प्रत्याशी प्रेमा पाण्डे को और भाजपा सभासद प्रत्याशियों को वोट करने की अपील की। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी लगातार हर वर्ग के लोगों को साथ लेकर चल रही है।कहा कि चंपावत नगर क्षेत्र के विकास के लिए सभी लोग 23 जनवरी को भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान करें। कहा कि जिले में विकास कार्य तेजी के साथ किए जा रहे हैं। कहा कि सभी कार्यों को गति देने के लिए भाजपा प्रत्याशी को अध्यक्ष बनाना आवश्यक है उन्होंने कहा ट्रिपल इंजन की सरकार बनने से नगर का भरपूर विकास होगा इस दौरान केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा के द्वारा भी भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में जनता से मतदान करने की अपील की गई इस मौके पर केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा, जिला अध्यक्ष निर्मल माहरा, मोहित पाठक,ज्योति राय, भाजपा प्रत्याशी प्रेमा पाण्डे, विकास साह, विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी, गोविंद सामंत, शंकर पांडे, शैलेश जोशी, कृष्णा जोशी, मुकेश महराना, कैलाश अधिकारी, रेखा देवी, विनीता फर्त्याल, सतीश पांडे, शैलेश जोशी, सूरज प्रहरी, रोहित बिष्ट, सुंदर सिंह बोहरा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

जरूरी खबरें