Saturday 27th of June 2026

ब्रेकिंग

सजग इंडिया के अध्यक्ष ललित जोशी को मिला भारत सरकार का ‘नशा मुक्त मित्र अवार्ड 2026

चंपावत:डीएम के निर्देश पर जिले के शिक्षण संस्थानों, अस्पतालों, होटलों और मॉल का होगा फायर सेफ्टी ऑडिट

चंपावत:खेतीखान में पर्यटन विकास हेतु धनराशि को अन्यत्र स्थानांतरित करने पर नाराजगी।

चंपावत:भूतपूर्व सैनिकों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर हो समाधान : डीएम

चंपावत में डंपर से टकराया नेपाली मजदूर उपचार के दौरान मौत

सूचना

: चंपावत:मुख्यमंत्री ने बंद एनएच का लिया संज्ञान अधिकारियों को जल्द से जल्द एनएच खोलने के दिए निर्देश

Laxman Singh Bisht

Fri, Jul 5, 2024
मुख्यमंत्री ने बंद एनएच का लिया संज्ञान अधिकारियों को जल्द से जल्द एनएच खोलने के दिए निर्देश शुक्रवार को राष्ट्रीय राजमार्ग 09 टनकपुर-चंपावत मे स्वाला-अमोड़ी के बीच (किलोमीटर 1066 अंतर्गत) लगातार हो रही वर्षा के कारण पहाड़ी से लगातार मलबा व पत्थर गिरने से यातायात बाधित हो गया था। जिस पर यात्रियों की सुविधा व सुरक्षा के दृष्टिगत जिला प्रशासन द्वारा चंपावत मुख्यालय में रैन बसेरे का इंतजाम कर ठहराया गया। वही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वयं संज्ञान लेते हुए तत्काल संबंधित अधिकारियों व जिला प्रशासन को उक्त अवरुद्ध मार्ग को खोलने हेतु निर्देशित किया ।जिस पर लगातार उपरोक्त स्थान पर जेसीबी व पोकलैंड मशीन से मार्ग को खोलने का कार्य किया जा रहा है।कैंप कार्यालय के नोडल अधिकारी केदार सिंह बृजवाल ने चंपावत स्थित रोडवेज स्टेशन में यात्रियों से कुशल क्षेम पूछी व मंगलमय यात्रा की कामना के साथ यात्रियों की सुविधा व आवश्यकता को देखते हुए चंपावत मुख्यालय से टनकपुर की ओर जाने वाले यात्रियों को उनके गंतव्य तक सकुशल रवाना किया वही मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय चंपावत के अधिकारियों ने जनता से अपील करते हुए कहा कि वह भारी वर्षा को देखते हुए अनावश्यक यात्रा करने से बचें और सड़क मार्ग की जानकारी लेने के बाद ही यात्रा करें। आपदा से सम्बंधित किसी भी प्रकार की सूचना जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र के दूरभाष 05965- 230819, 230703(1077), 9758865458, 9917384226 व 7895318895 पर अवश्य दें। इन नंबरों से सड़क मार्गो के बन्द या सुचारू होने की सूचना भी प्राप्त की जा सकती है।

जरूरी खबरें