Thursday 12th of March 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:निर्माणाधीन क्रिटिकल केयर यूनिट का डीएम ने किया निरीक्षण, एमआरआई मशीन की स्थापना में तेजी लाने के निर्देश

चंपावत के गैस उपभोक्ताओं को बड़ी राहत: अब बिना ओटीपी और ऑनलाइन बुकिंग के भी मिलेगा रसोई गैस सिलेंडर

चंपावत:घरेलू गैस तो मिलेगी पर स्ट्रीट फूड, टी स्टॉल व होटल कारोबारियों की उड़ी नींद।

चंपावत:कांग्रेस की मासिक बैठक। कांग्रेस की रीति नीति को घर-घर पहुंचाएंगे कार्यकर्ता।

टनकपुर:डीएम के निर्देश पर मनिहारगोठ में हुआ राशन कार्ड सत्यापन कार्य

: चंपावत:भारी बारिश से जनपद में हुए नुकसान का आंकलन कर तत्काल रिपोर्ट देंने व प्रभावित लोगों को तत्काल राहत सहायता उपलब्ध कराने के डीएम ने अधिकारियों को दिए निर्देश

Laxman Singh Bisht

Mon, Jul 8, 2024
भारी बारिश से जनपद में हुए नुकसान का आंकलन कर तत्काल रिपोर्ट देंने व प्रभावित लोगों को तत्काल राहत सहायता उपलब्ध कराने के डीएम ने अधिकारियों को दिए निर्देश चंपावत जिले में विगत दिनों से लगातार हो रही भारी बारिश के कारण जिले में विभिन्न सड़क मार्ग बंद होने के साथ ही मैदानी क्षेत्र में जल भराव की स्थिति के अतिरिक्त विभिन्न प्रकार से जनजीवन प्रभावित हो गया है। जिला प्रशासन व विभिन्न विभागों द्वारा लगातार बचाव व राहत आदि कार्य जारी रखे हैं।सोमवार को जिलाधिकारी नवनीत पाण्डे द्वारा जिला आपदा परिचालन केन्द्र में आईआरएस प्रणाली सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर भारी बारिश से हो रहे नुकसान की जानकारी लेते हुए सभी अधिकारियों को तत्काल सर्च एवं रेस्क्यू कार्य के अतिरिक्त बारिश से हुए नुकसान का तत्काल आंकलन कर रिपोर्ट उपलब्ध कराते हुए रिस्टोरेशन कार्य करने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं।जिले के मैदानी क्षेत्रों में जल भराव को देखते हुए तत्काल बचाव एवं राहत कार्यों को सम्पन्न कराए जाने हेतु जिलाधिकारी नवनीत पाण्डे ने विभिन्न अधिकारियों को टनकपुर व बनबसा क्षेत्र में कैम्प करने के निर्देश जारी किए। जिसमें उप जिलाधिकारी टनकपुर आकाश जोशी बनबसा में व उप जिलाधिकारी चंपावत सौरभ असवाल टनकपुर में कैम्प कर आपदा बचाव एवं राहत कार्यों को सम्पन्न कराएंगे। इसी प्रकार अधिशासी अभियंता जल संस्थान सिंचाई, विद्युत, लघु डाल व उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी अग्रिम आदेशों तक टनकपुर-बनबसा क्षेत्र में कैम्प कर राहत एवं बचाव कार्यों के साथ ही अपने विभाग से संबंधित कार्यों को सम्पन्न करेंगे। इसके अतिरिक्त बनबसा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में एक अतिरिक्त चिकित्सक की तैनाती के साथ ही पर्याप्त मात्रा में आवश्यक दवाओं का स्टॉक रखे जाने के निर्देश सीएमओ को दिए गए हैं। इसी प्रकार उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को बनबसा में कैम्प करने व आवश्यक दवा व पशुओं हेतु पर्याप्त मात्रा में चारा की व्यवस्था के निर्देश दिए हैं, इसी प्रकार विद्युत विभाग को जिले में क्षतिग्रस्त सभी विद्युत लाइनों को तुरंत मरम्मत कर विद्युत व्यवस्था बहाल करने के निर्देश दिए हैं। जल संस्थान को मैदानी क्षेत्रों में पेयजल की समुचित उपलब्धता के साथ ही अतिरिक्त पेयजल टैंक के माध्यम से पेयजल आपूर्ति के निर्देश अधिशासी अभियंता जल संस्थान को दिए। उन्होंने क्षेत्र में हो रहे जल भराव की निकासी हेतु सिंचाई, नलकूप व नगर पालिका टनकपुर व नगर पंचायत बनबसा के अधिकारियों को पंप के माध्यम से जल निकासी के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी ने प्राथमिकता के तहत टनकपुर, बनबसा क्षेत्र में हुए जल भराव के कारण फसे लोगों को तत्काल राहत शिविरों में पंहुचाने के अतिरिक्त पालतू पशुओं को भी सुरक्षित स्थानों में रखे जाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। उन्होंने इन राहत शिविरों में भोजन, पानी, विद्युत आदि आवश्यकीय व्यवस्था के साथ ही पशुओं हेतु पर्याप्त चारा की व्यवस्था के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि भारी बारिश के चलते जो भी मकान खतरें की जद में है उन परिवारों को राहत शिविरों में सुरक्षित रखा जाय। राहत शिविरों में भोजन, पानी आदि की पर्याप्त व्यवस्था हो। पूर्ति विभाग स्थानीय प्रशासन के साथ समन्वय करते हुए सभी व्यवस्था सुनिश्चित करें। उन्होंने डीएसओ को निर्देश दिए कि प्रत्येक क्षेत्र हेतु एक पूर्ति निरीक्षक तैनात किया जाय। जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए की 24*7 चिकित्सालय में पर्याप्त दवा, उपकरण, चिकित्सक, स्वास्थ्य कर्मी की व्यवस्था समुचित रखें तथा टनकपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भी सभी इमरजेंसी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखें। जिलाधिकारी ने राष्ट्रीय राजमार्ग, लोनिवि, पीएमजीएसवाई , आरडब्लूडी के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिले में जो भी सड़कें बंद हो रही हैं उन्हें सुरक्षात्मक तरीके से तत्काल खोलें और आवागमन सुचारू बनाएं। जिलाधिकारी ने मुख्य विकास अधिकारी को निर्देश दिए कि ग्राम्य एवं पंचायतीराज विभाग के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में हुए नुकसान का शीघ्र ही आंकलन कर रिपोर्ट उपलब्ध करें, क्षतिग्रस्त भूमि में मनरेगा के माध्यम से भूमि सुधार के कार्य प्रारंभ कराए जाय।उन्होंने इस संबंध में जिला विकास अधिकारी को भी निर्देश दिए कि ग्रामीण क्षेत्रों में हुए परिसमपत्तियों के नुकसान की रिपोर्ट शीघ्र ही संबंधित बीडीओ को माध्यम से प्राप्त कर उपलब्ध कराई जाए, ताकि राजस्व विभाग के माध्यम से नियमानुसार सत्यापन किया जा सके। जिससे प्रभावित को राहत दी जा सके। जिलाधिकारी ने जिला पंचायत को ग्रामीण बंद सड़क मार्गों को तुरंत खोले जाने के साथ ही सर्वे कर रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।  जिलाधिकारी ने सभी विभागों को 24 घंटे अलर्ट रहने के सख्त निर्देश दिए। बैठक में पुलिस अधीक्षक अजय गणपति, मुख्य विकास अधिकारी संजय सिंह, अपर जिलाधिकारी हेमंत कुमार वर्मा, सीएमओ डॉ केके अग्रवाल, उप जिलाधिकारी रिंकू बिष्ट, सौरभ असवाल, डीडीओ दिनेश दिगारी, अधिशासी अभियंता लोनिवि मोहन पलड़िया, एनएच आशुतोष कुमार आदि उपस्थित रहे।

जरूरी खबरें