Saturday 18th of July 2026

ब्रेकिंग

बाराकोट:कामा ज्यूला में कच्ची शराब और शराब बनाने के उपकरणों के साथ आरोपी गिरफ्तार।

लोहाघाट:ड्रग इंस्पेक्टर ने मेडिकल स्टोरो का किया सघन निरीक्षण कर लिए दवाओं के नमूने

चंपावत:आगामी 24 घंटे भारी बारिश की चेतावनी, आपदा प्रबंधन तंत्र अलर्ट मोड पर

लोहाघाट:चिकित्सकों के ट्रांसफर रोकने की मांग को लेकर यूकेडी का प्रदर्शन।

लोहाघाट:25 जुलाई को होगा ऐतिहासिक देवीधार महोत्सव का शुभारंभ। 29 जुलाई को निकलेंगे मां भगवती के डोले।

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:भर्ती पेपर लीक मामले में मुख्यमंत्री की विधानसभा में गरजे युवा मुख्यमंत्री के खिलाफ युवाओं का प्रदर्शन ।

Laxman Singh Bisht

Tue, Sep 23, 2025

.भर्ती पेपर लीक मामले में मुख्यमंत्री की विधानसभा में गरजे युवा मुख्यमंत्री के खिलाफ युवाओं का प्रदर्शन ।

बस स्टेशन से डीएम कार्यालय तक निकाली आक्रोश रैली।राष्ट्रीय राजमार्ग किया जाम ।

पुलिस कप्तान के नेतृत्व में भारी पुलिस बल मौजूद। युवाओं को समझाने में पुलिस व प्रशासन के छूटे पसीने

सड़कों में दिखा युवाओं का आक्रोश भर्ती परीक्षा रद्द करने सीबीआई जांच की मांग। डीएम को दिया ज्ञापन।चंपावत।भर्ती पेपर लीक मामले में युवाओं का आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा है।आज मंगलवार को चंपावत जिले के सैकड़ो बेरोजगार युवाओं ने मुख्यमंत्री की विधानसभा चंपावत में मुख्यमंत्री के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान युवाओं ने राष्ट्रीय राजमार्ग को जगह जगह जाम कर दिया। किसी तरह समझाने बुझाने के बाद युवाओं ने राष्ट्रीय राजमार्ग से जाम खोला। युवाओ ने बस स्टेशन से लेकर डीएम कार्यालय चंपावत तक आक्रोश रैली निकाली।इस दौरान युवाओ ने मुख्यमंत्री व सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए भर्ती परीक्षा को रद्द करने, सीबीआई जांच की मांग तथा आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। युवाओं ने कहा सरकार बेरोजगार युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। कहा परीक्षा शुरू होते ही पेपर लीक हो रहा है। यह सरकार का फेलियर है ।सरकार नकल माफियाओ में लगाम लगाने में पूरी तरह नाकाम रही है। धामी सरकार में नौकरियां बेची जा रही है। पेपर लीक मामले में युवाओ में भारी आक्रोश नजर आया। युवाओं ने साफ शब्दों में चेतावनी दी है अगर आरोपियों में कड़ी कार्रवाई नहीं की गई तो 2027 में वह सरकार का तख्ता पलट कर रख देंगे। युवाओं ने कहा अगर मामले में सरकार के द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जाती है तो आंदोलन को उग्र रूप दिया जाएगा कहा युवाओं के भविष्य के साथ किसी भी कीमत पर खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा। साथ ही युवाओं ने बर्दीधारी परीक्षा में आयु सीमा बढ़ाने ,आरक्षण कम करने तथा नियमावली में बदलाव की मांग भी की। कई सामाजिक कार्यकर्ताओं ने युवाओं की मांग को जायज बताते हुए युवाओं के आंदोलन को अपना समर्थन दिया इस दौरान युवाओं ने छतार में राष्ट्रीय राजमार्ग जाम कर दिया युवा जिलाधिकारी को मौके पर बुलाने की जिद पर अड़ गए। एसपी चंपावत अजय गणपति के समझाने पर युवाओं ने किसी तरह जाम खोला डीएम कार्यालय पहुंचकर युवाओ ने डीएम को मांगों को लेकर ज्ञापन दिया। इस दौरान एसपी चंपावत अजय गणपति के नेतृत्व में बड़ी तादाद में पुलिस बल मुस्तैद रहा। युवाओं को समझाने में पुलिस व प्रशासन के पसीने छूटते नजर आए।आंदोलन में सामाजिक कार्यकर्ता राजू भैया, प्रहलाद सिंह मेहता यूकेडी के जिला सचिव रमेश बिष्ट सहित सैकड़ो की तादात में छात्राए व युवा मौजूद रहे। जाम मे फंसे वाहन चालकों व जनता ने भी छात्रों के आंदोलन को उचित बताया।

जरूरी खबरें