Tuesday 25th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:शहीद सैनिकों की स्मृति में पैतृक गांवों में स्थापित होंगी मूर्तियां

बाराकोट:चामी आषाढी मेले में रंगारंग कार्यक्रमों की मची धूम। विभिन्न प्रतियोगिता का हुआ आयोजन।

लोहाघाट पाटन में सजी सुरों की महफिल, कुमाऊंनी गीतों से गूंज उठी सांस्कृतिक संध्या

रुड़की:गोलियों के धमाके से दहला रुड़की भाई ने दो सगी बहनों को गोली मारकर उतारा मौत के घाट ।

चंपावत:मैरोली-कैरोली सड़क मे रतिया नदी में 30 मीटर स्पान सेतु निर्माण को 237.96 लाख की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृत

सूचना

: चंपावत:निर्दलीय प्रत्याशी ममता वर्मा के समर्थन में जुटे भाजपा के पूर्व वार्ड सदस्य हर वर्ग के लोगों का मिल रहा है समर्थन

Laxman Singh Bisht

Mon, Jan 20, 2025
निर्दलीय प्रत्याशी ममता वर्मा के समर्थन में जुटे भाजपा के पूर्व वार्ड सदस्य हर वर्ग के लोगों का मिल रहा है समर्थन चंपावत से निर्दलीय प्रत्याशी ममता वर्मा के चुनाव प्रचार में बीजेपी के पूर्व वार्ड सदस्य लोकेश पुनेठा भी उतर गए हैं। जिससे अब उनकी चुनाव प्रचार को एक नई गति मिल गई है। सोमवार को चार दर्जन से अधिक समर्थकों की टीम के साथ नगर क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में घर-घर जाकर लोगों से संपर्क किया और गैस सिलेंडर पर मोहर लगाने की अपील की गई। युवाओं और महिलाओं से भरी ममता वर्मा की की टीम काफी मजबूत नजर आ रही है। सोमवार को दर्जनों समर्थक निर्दलीय प्रत्याशी ममता वर्मा के समर्थन में उतरने गए हैं। जिससे अब निकाय चुनाव के समीकरण भी बदलने लग गए हैं। निर्दलीय प्रत्याशी ममता वर्मा के समर्थन मे लोगों की बड़ी भीड़ भाड़ देखने को मिल रही है। मालूम हो निवर्तमान पालिका अध्यक्ष विजय वर्मा की धर्मपत्नी ममता वर्मा इस बार चंपावत पालिका अध्यक्ष के लिए चुनावी मैदान पर हैं। नगर क्षेत्र की जनता विजय वर्मा के विकास कार्य और इनके कुशल व्यवहार से काफी खुश नजर आ रहे हैं। इस दौरान चुनाव प्रचार में विजय वर्मा, अंकित खर्कवाल, लोकेश पुनेठा, विपिन जोशी, तनुजा पुनेठा, गोलू गंगोला, अल्का वर्मा, मंजू देवी,हेमंत वर्मा, विपिन खर्कवाल, मोहित सिंह ,रोहित तड़ागी, निक्की साह , प्रकाश खर्कवाल,प्रमोद बड़ेला, सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें