Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:शहीद सैनिकों की स्मृति में पैतृक गांवों में स्थापित होंगी मूर्तियां

बाराकोट:चामी आषाढी मेले में रंगारंग कार्यक्रमों की मची धूम। विभिन्न प्रतियोगिता का हुआ आयोजन।

लोहाघाट पाटन में सजी सुरों की महफिल, कुमाऊंनी गीतों से गूंज उठी सांस्कृतिक संध्या

रुड़की:गोलियों के धमाके से दहला रुड़की भाई ने दो सगी बहनों को गोली मारकर उतारा मौत के घाट ।

चंपावत:मैरोली-कैरोली सड़क मे रतिया नदी में 30 मीटर स्पान सेतु निर्माण को 237.96 लाख की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृत

सूचना

: चंपावत :नंदा गौरा कन्याधन योजना से वंचित छात्राएं बाल विकास विभाग चंपावत में करें संपर्क :जिला कार्यक्रम अधिकारी चंपावत

Laxman Singh Bisht

Fri, May 3, 2024
नंदा गौरा कन्याधन योजना से वंचित छात्राएं बाल विकास विभाग चंपावत में करें संपर्क :जिला कार्यक्रम अधिकारी चंपावत जिला कार्यक्रम अधिकारी, बाल विकास राजेंद्र प्रसाद बिष्ट ने जानकारी देते हुए बताया कि महिला सशक्तिकरण व बाल विकास विभाग द्वारा संचालित नंदा गौरा योजना संपादित की जाती है। जिसमें दो चरणों बालिका के जन्म पर 11 हजार तथा इंटरमीडिएट उत्तीर्ण करने पर 51 हजार की धनराशि पात्र लाभार्थियों के खाते में अंतरित की जाती है। उन्होंने बताया कि प्रकरण पर कुमारी रेखा पुत्री जगदीश सिंह रावत ग्राम बापरू (गैरी) बाराकोट, जनपद चंपावत द्वारा दिनांक 29 अप्रैल 2024 को विभिन्न मीडिया माध्यमों को अवगत कराया कि उनके द्वारा वर्ष 2020 में इंटरमीडिएट परीक्षा उत्तीर्ण कर नंदा गौरा योजना अंतर्गत आवेदन किया गया था। परंतु उन्हें योजना अंतर्गत लाभांतरण धनराशि प्राप्त नहीं हुई जबकि संबंधित द्वारा उक्त संदर्भ में विभाग कार्यालय से कोई संपर्क अथवा पत्राचार नहीं किया गया था। जिला कार्यक्रम अधिकारी ने इस प्रकरण पर जनसाधारण व समस्त लाभार्थियों को सूचित करते हुए कहा कि नंदा गौरा योजना अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2009 से 2017 तथा 2020, 21, 22 तथा 23 में जिस लाभार्थी द्वारा ससमय विभागांतर्गत निर्धारित कार्यालय में निर्धारित प्रारूप पर समस्त औपचारिकताओं के साथ आवेदन किया गया है। परंतु उक्त को अभी तक तक लाभांतरण नहीं हुआ है। ऐसे समस्त लाभार्थी अपने समस्त बैंक खातों, आधार कार्ड तथा लाभ प्राप्त न होने विषयक शपथ पत्र के साथ तीन दिनों में कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी, निकट ट्रेजरी श्रीखंड चंपावत में संपर्क करें साथ ही उन्होंने बताया कि उक्त समय अवधि के पश्चात प्राप्त प्रकरणों पर कार्यवाही करना संभव नहीं हो पाएगा। मालूम हो गैरी निवासी रेखा रावत ने बाल विकास विभाग पर उनकी कन्याधन की धनराशि को दूसरे के खाते में डालने तथा दो साल से न देने का आरोप लगाया था मामले का एसडीएम लोहाघाट रिंकु बिष्ट ने संज्ञान लेते हुए उक्त प्रकरण में बाल विकास विभाग के अधिकारियों को कार्यवाही करने के निर्देश दिए थे जिसके बाद बाल विकास विभाग के अधिकारी हरकत में आए तथा काली कुमाऊं ख़बर ने इस मामले को प्रमुखता से उठाया था

विज्ञापन

जरूरी खबरें