Saturday 27th of June 2026

ब्रेकिंग

सजग इंडिया के अध्यक्ष ललित जोशी को मिला भारत सरकार का ‘नशा मुक्त मित्र अवार्ड 2026

चंपावत:डीएम के निर्देश पर जिले के शिक्षण संस्थानों, अस्पतालों, होटलों और मॉल का होगा फायर सेफ्टी ऑडिट

चंपावत:खेतीखान में पर्यटन विकास हेतु धनराशि को अन्यत्र स्थानांतरित करने पर नाराजगी।

चंपावत:भूतपूर्व सैनिकों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर हो समाधान : डीएम

चंपावत में डंपर से टकराया नेपाली मजदूर उपचार के दौरान मौत

सूचना

: चंपावत:मूसलाधार बारिश से भारी तबाही एनएच सहित कई राज्य मार्ग हुए बंद चारो और पानी ही पानी

Laxman Singh Bisht

Mon, Jul 8, 2024
मूसलाधार बारिश से भारी तबाही एनएच सहित कई राज्य मार्ग हुए बंद चारो और पानी ही पानी चंपावत जिले में पिछले 5 दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश ने चंपावत जिले के मैदानी व पर्वतीय क्षेत्र में भारी तबाही मचा दी है सोमवार को भी बारिश का कहर जारी है भारी बारिश के चलते राष्ट्रीय राजमार्ग टनकपुर-चंपावत, लोहाघाट घाट,विभिन्न स्थानों में बंद हो गया है  मार्ग को प्राथमिकता से खोला जा रहा है। लोहाघाट हल्द्वानी सड़क बंद हो गई है वही मैदानी टनकपुर व बनबसा क्ष्रेत्र में लोगों के घरों में पानी घुस गया है जिस कारण भारी नुकसान की आशंका जताई जा रही है कई जगह जल भराव के मद्देनजर प्रशासन सक्रिय एहतियातन सुरक्षा के इंतजाम व कार्य गतिमान है,पुलिस व एसडीआरएफ लगातार क्षेत्र में तैनात। लगातार हो रही भारी बारिश व जल भराव को देखते हुए गदरपुर से एनडीआरएफ की टीम 2 नाव के साथ टनकपुर पंहुच रही है। वही पर्वतीय क्षेत्र में जगह-जगह सड़के टूट गई हैं कई राजमार्ग बंद हो चुके हैं कई गांवो का सड़क संपर्क कटा हुआ है बजोंन सड़क पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है कल रात से ही पर्वतीय क्षेत्र में विद्युत व्यवस्था बाधित हो चुकी है वहीं बेलखेत में कोइराला नदी में पैदल झूला पुल बह गया है जिस कारण कई गांवो का संपर्क कट चुका है हालात बद से बदतर हो चुके हैं लोगों के घरों में पानी घुस चुका है जिले में सभी स्कूलों की छुट्टी कर दी गई है प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं जिले की सरयू, रामगंगा,शारदा नदियां उफान पर चल रही हैं कई लोगों के मकानों को भारी खतरा पैदा हो गया है लगातार हो रही भारी बारिश से लोग दहसत में आ गए हैं फिलहाल कहीं से किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना की कोई सूचना नहीं है वही बनबसा शारदा बैराज से 3लाख 17हजार क्यूसेक पानी छोड़ा जा चुका है कुल मिलाकर चंपावत जिले में चारों ओर पानी ही अपनी नजर आ रहा है लोग भगवान से बारिश बंद होने की प्रार्थना कर रहे हैं

जरूरी खबरें