Thursday 19th of March 2026

ब्रेकिंग

उत्तराखंड: बदलेगा मौसम का मिजाज तूफान व बारिश की संभावना

लोहाघाट: प्रथम नवरात्र पर मंदिरो में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब। भक्तों ने पवित्र नदियों में किया स्नान

लोहाघाट:संडेऑन साइकिल रैली का रविवार को छमनिया स्टेडियम में होगा आयोजन

ऋषिकेश:सतपाल महाराज की बिगड़ी तबीयत एम्स में भर्ती सीएम धामी ने जाना हाल

हरिद्वार:नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के चार दरिंदों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

: चंपावत:मुसीबत की घड़ी में मुख्यमंत्री धामी मदद को आए आगे घायल महिला को एयरलिफ्ट कर भेजा ऋषिकेश एम्स

Laxman Singh Bisht

Sat, Sep 14, 2024
मुसीबत की घड़ी में मुख्यमंत्री धामी मदद को आए आगे घायल महिला को एयरलिफ्ट कर भेजा ऋषिकेश एम्स बीते गुरुवार से जनपद चंपावत में हुई अतिवृष्टि के कारण लोहाघाट के ग्राम फाफर दिगालीचौड़ की महिला गीता देवी पत्नी डूंगर सिंह का आपदा में हाथ बुरी तरह कट गया था और आपदा से सभी सड़के बंद थी मामला संज्ञान में आने पर तत्काल संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा स्थिति की गंभीरता को देखते हुए व सड़क मार्ग में लगातार आ रहे मलबे के कारण मार्ग बंद होने की वजह से आवाजाही प्रभावित होने के कारण इस आपदा की घड़ी में मदद के हाथ आगे बढ़ाए और महिला के त्वरित व बेहतर उपचार के लिए हेली के द्वारा एम्स ऋषिकेश भेजने के निर्देश अधिकारियों दिए गए। इसके उपरांत महिला के उपचार के लिए प्रशासन द्वारा सर्किट हाउस हेलीपैड से हेलीकॉप्टर के माध्यम से इमरजेंसी इवेकेशन अंतर्गत एयर एम्बुलेंस से घायल महिला को हायर सेंटर एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया। महिला को शनिवार अपराह्न सर्किट हाउस हेलीपैड से एम्स ऋषिकेश को ले जाया गया। वहीं महिला के परिजनों व क्षेत्र के ग्रामीणों ने मुसीबत की घड़ी में मदद के लिए मुख्यमंत्री धामी को धन्यवाद दिया वही इस नए कार्य में विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी का पीड़ित परिवार को भरपूर साथ मिला वही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जिलाधिकारी को प्रत्येक स्तर पर तत्परता एवं आम लोगों की जान माल की सुरक्षा हेतु हर संभव इतिहास भारती के निर्देश दिए हैं उन्होंने कहा कि किसी भी आपदा की स्थिति में उससे प्रभावित तरीके से निपटा जाए मार्ग बाधित होने पर तत्काल उसे खुलवाना सुनिश्चित किया जाए उन्होंने संभावित आपदा के दृष्टिगत सभी संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने खाद्य तथा मेडिकल टीम को हर स्थिति से निपटने के लिए मुस्तेद रहने के निर्देश दिए हैं वहीं डीएम चंपावत के निर्देश पर चंपावत में हुई भयंकर आपदा में लोगों की पूरी सहायता की जा रही है

जरूरी खबरें