Tuesday 25th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:शहीद सैनिकों की स्मृति में पैतृक गांवों में स्थापित होंगी मूर्तियां

बाराकोट:चामी आषाढी मेले में रंगारंग कार्यक्रमों की मची धूम। विभिन्न प्रतियोगिता का हुआ आयोजन।

लोहाघाट पाटन में सजी सुरों की महफिल, कुमाऊंनी गीतों से गूंज उठी सांस्कृतिक संध्या

रुड़की:गोलियों के धमाके से दहला रुड़की भाई ने दो सगी बहनों को गोली मारकर उतारा मौत के घाट ।

चंपावत:मैरोली-कैरोली सड़क मे रतिया नदी में 30 मीटर स्पान सेतु निर्माण को 237.96 लाख की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृत

सूचना

: चंपावत:निर्दलीय प्रत्याशी ममता वर्मा ने चुनाव प्रचार के दौरान बुजुर्गों से लिया जीत का आशीर्वाद/ ममता ने भाजपा की बढ़ाई मुसीबत

Laxman Singh Bisht

Thu, Jan 9, 2025
निर्दलीय प्रत्याशी ममता वर्मा ने चुनाव प्रचार के दौरान बुजुर्गों से लिया जीत का आशीर्वाद/ ममता ने भाजपा की बढ़ाई मुसीबत चंपावत मे नगर निकाय चुनावों को लेकर चुनाव प्रचार ने जोर पकड़ लिया है प्रत्याशी घर-घर जाकर मतदाताओं को रिझाने में लगे हुए हैं वहीं पालिका अध्यक्ष पद के लिए मैदान मे उतरी चंपावत के निवर्तमान पालिका अध्यक्ष विजय वर्मा की धर्मपत्नी ममता वर्मा ने भी अपना चुनाव प्रचार तेज कर दिया है। बृहस्पतिवार को ममता ने नगर क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में घर-घर जाकर लोगों से नगर विकास के नाम पर वोट करने की अपील की तथा बुजुर्गों से जीत का आशीर्वाद लिया। इस दौरान ममता वर्मा ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ विभिन्न वार्डों में घर-घर जाकर प्रचार प्रसार किया ममता को अपने पति विजय वर्मा के द्वारा बीते पांच सालों में चंपावत नगर क्षेत्र में हुए विकास कार्यों का काफी लाभ मिलता नजर आ रहा है। चंपावत की जनता निवर्तमान पालिका अध्यक्ष विजय वर्मा के कुशल व्यवहार और उनके द्वारा किए कार्यों के काफी खुश हैं। इस बार नगर पालिका चंपावत में अध्यक्ष पद के लिए महिला सीट आरक्षित की गई है। जिसके चलते इस बार त्रिकोणीय मुकाबले देखने को मिल रहा है। लेकिन ममता को मिल रहे अपार जन समर्थन ने भाजपा को चिंता में डाला हुआ है

विज्ञापन

जरूरी खबरें