Saturday 1st of August 2026

ब्रेकिंग

चम्पावत जिले में नवनिर्वाचित उप-प्रधानों का शपथ ग्रहण समारोह 3 अगस्त को होगा आयोजित

चंपावत:सीएम घोषणा धरातल पर, तामली में 14.57 करोड़ की पेयजल योजना का कार्य शुरू

लोहाघाट:आईटीबीपी 36वीं वाहिनी में स्थापित हुई औषधि वाटिका, हिमवीरों ने किया औषधीय पौधों का रोपण।

उत्तराखंड :पुलिस का एक और सिपाही हुआ 'बागी' सस्पेंड कांस्टेबल शेर सिंह के पक्ष में दिया बयान ।

लोहाघाट:जय मां झुमाधुरी फुटबॉल प्रतियोगिता में चांदमारी एफसी व कलीगांव अगले चक्र में।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:शक्तिपीठ सकल धाम महर पिनाना के कपाट खुलते समय जिलाधिकारी को आमंत्रण

Laxman Singh Bisht

Tue, Apr 28, 2026

शक्तिपीठ सकल धाम महर पिनाना के कपाट खुलते समय जिलाधिकारी को आमंत्रण

जिले के बिरगुल क्षेत्र के वैष्णव शक्तिपीठ सकल धाम महर पिनाना के कपाट खुलने के समय जिलाधिकारी चंपावत मनीष कुमार को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है। वैष्णो सकल पीठ सकल धाम महर पिनाना के पंडित रामदत्त व चंद्रशेखर जोशी (गुरुजी) ने। जिलाधिकारी चंपावत को लिखे गए आमंत्रण पत्र में बताया वैष्णव शक्ति पीठ सकल धाम महर पिनाना जनपद का ऐसा प्राचीन मंदिर है जहां बद्रीनाथ की तर्ज पर 6 माह तक यानी कार्तिक पूर्णिमा के दिन कपाट बंद होते हैं और बैसाखी पूर्णिमा को धाम के कपाट खुलते हैं। इस वर्ष कपाट खुलने की तिथि 01 मई है। कहा चूंकि आप आप जैसे महामनीषी जिनके द्वारा जनपद के विभिन्न मंदिरों का जीणोद्धार किया जा रहा है क्षेत्रीय लोग आपके कृतज्ञ होंगे जब आप एक मई को धाम के कपाट खुलते समय अपनी उपस्थित देकर क्षेत्रीय लोगों की भावनाओं का सम्मान करेंगे क्योंकि यह स्थल प्रचार प्रसार साधनों के अभाव के कारण श्रद्धालुओं की दृष्टि में ओझल बना हुआ है ।

लगता है इस कार्य के लिए भगवान विष्णु ने आपको ही निमित्त बनाया होगा क्योंकि आपकी कार्यशैली एवं भावनाओं से यहां के लोग बेहद आपके प्रति श्रद्धावन हैं ।भले ही उन्होंने आपको नहीं देखा है लेकिन आपके शहर देवता की गूंज यहां के गांव गांव में सुनी जाती है। अतः हम सब की भावनाओं का सम्मान करते हुए 01 मई 2026 को इस पौराणिक स्थल के कपाट खुलते समय अपनी उपस्थित देकर हमें वह क्षेत्रीय जनता को कृतार्थ करने की कृपा कीजिए।

जरूरी खबरें