Tuesday 25th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:शहीद सैनिकों की स्मृति में पैतृक गांवों में स्थापित होंगी मूर्तियां

बाराकोट:चामी आषाढी मेले में रंगारंग कार्यक्रमों की मची धूम। विभिन्न प्रतियोगिता का हुआ आयोजन।

लोहाघाट पाटन में सजी सुरों की महफिल, कुमाऊंनी गीतों से गूंज उठी सांस्कृतिक संध्या

रुड़की:गोलियों के धमाके से दहला रुड़की भाई ने दो सगी बहनों को गोली मारकर उतारा मौत के घाट ।

चंपावत:मैरोली-कैरोली सड़क मे रतिया नदी में 30 मीटर स्पान सेतु निर्माण को 237.96 लाख की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृत

सूचना

: चम्पावत:अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर वन विभाग ने देवीधुरा में चलाया जागरूकता कार्यक्रम 

Laxman Singh Bisht

Wed, May 22, 2024
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर वन विभाग ने देवीधुरा में चलाया जागरूकता कार्यक्रम चंपावत जिले के पाटी विकासखंड के मां बाराही धाम देवीधुरा संस्कृत महाविद्यालय में वन विभाग की ओर से अंतराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्र छात्राओं को अनेक प्रकार की जानकारी दी गई। साथ ही पौध रोपण भी किया गया।बुधवार को वन क्षेत्राधिकारी कैलाश गुणवंत के नेतृत्व में संस्कृत राजकीय महाविद्यालय में अंतराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान वन विभाग के कर्मचारियों ने छात्र छात्राओं को अनेक प्रकार की जानकारी दी। साथ ही पर्यावरण को बचाने की अपील की गई। जिसके उपरांत वन विभाग के कार्मिकों एवं विद्यालय के अध्यापक एवं बच्चों के द्वारा देवदार,पदम, तेजपात तथा अन्य पौधों का रोपण किया गया। इस दौरान कार्यक्रम में मोहित चौड़ाकोटी, वन दरोगा प्रदीप चौहान, कीर्तिबल्लभ जोशी, गोपाल पंतोला, हरीश चंद्र पाण्डेय सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें