Monday 29th of June 2026

ब्रेकिंग

बाराकोट:मौलानी में गुलदार का हमला ग्रामीण की बकरी को उतारा मौत के घाट।

ऐतिहासिक होगा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोदियाल का लोहाघाट दौरा। 2027 में होगा सत्ता परिवर्तन: विधा0 अधिकारी।

चंपावत:मुख्यमंत्री की विधानसभा चंपावत से कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने सरकार को ललकारा

लोहाघाट मे पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत। पालिका अध्यक्ष ने किया शुभारंभ

चंपावत:29 जून को मुख्यमंत्री का चंपावत दौरा जिला चिकित्सालय में एमआरआई मशीन का करेंगे लोकार्पण

सूचना

: चंपावत पुलिस का सराहनीय कार्य नेपाल के गुमशुदाओं को सकुशल बरामद करने में मददगार बनी चंपावत पुलिस 02 गुमशुदाओ को राजस्थान से किया सकुशल बरामद

Laxman Singh Bisht

Thu, May 23, 2024
चंपावत पुलिस का सराहनीय कार्य नेपाल के गुमशुदाओं को सकुशल बरामद करने में मददगार बनी चंपावत पुलिस 02 गुमशुदाओ को राजस्थान से किया सकुशल बरामद दिनांक 10.05.2024 को नेपाल के महेंद्रनगर थाना से इंस्पेक्टर जीवन गुरुंग और परिजनों द्वारा चंपावत पुलिस , एसओजी , एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट बनबसा को अवगत कराया की नेपाल से एक लड़का व लड़की जो नाबालिग हैं तथा आपस में रिश्तेदार भी हैं । अपने घर से भागकर भारत में कहीं चले गए हैं। साथ ही आशंका जताई की कहीं बच्चे गलत हाथों में ना चले जाएं और उनका भविष्य खराब ना हों जाए, दोनो इससे पहले कभी भी अकेले बाहर भी नही निकले हैं। उन्होंने बच्चों को ढूंढने में मदद करने की चंपावत पुलिस से गुहार लगाई थी सूचना पर एसपी चंपावत अजय गणपति ने मामले का संज्ञान लेते हुए तत्काल कार्रवाई करने के पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए गए एसपी के आदेशानुसार पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाते हुए मुखबिरों को सक्रिय किया गया तथा सरहदीय जनपदों /राज्यों को भी गुमशुदाओँ की सूचना दी गई तथा सोशल मीडिया और सर्विलेंस के माध्यम से भी गुमशुदाओ को ट्रेस करने का प्रयास किया गया। चंपावत पुलिस की मेहनत रंग लाई आखिर दोनों गुमशुदाओ का अलवर, राजस्थान राज्य में होना प्रकाश में आने पर तत्काल राजस्थान पुलिस को सूचित किया गया । राजस्थान पुलिस के सहयोग से दोनो गुमशुदाओ को अलवर से सकुशल बरामद किया। तथा नेपाल पुलिस तथा गुमशुदाओ के परिजनों को सूचित किया गया। बुधवार 22/05/2024 को दोनों गुमशुदाओ को उनके परिजन अलवर राजस्थान से बनबसा लेकर आए जहां उन्होंने चंपावत पुलिस के मानवीय दृष्टिकोण और त्वरित कार्यवाही करने पर धन्यवाद दिया और गुमशुदाओं की सकुशल बारामदगी पर आभार जताते हुए उत्तराखंड पुलिस की मुक्त कंठ से प्रशंसा की । परिजनों द्वारा बताया कि वह अग्रिम कार्रवाई अपने राष्ट्र नेपाल थाना महेंद्रनगर जाकर करेंगे। पुलिस टीम मे 1-उoनिoश्री सुरेंद्र खड़ायत, प्रभारी AHTU 2-उoनिoश्री मनीष खत्री, प्रभारी एसओजी 3-उoनिoश्री ललित पांडेय, चौकी प्रभारी शारदा बैराज 4-HC गणेश सिंह बिष्ट 5-HC रघुनाथ सिंह 6-HC जगवीर सिंह 7-C सुरेंद्र सिंह बिष्ट 8-C गिरीश भट्ट सामिल रहे

जरूरी खबरें