Thursday 19th of March 2026

ब्रेकिंग

धारचूला:मांगती हादसे में मृतक के परिजनों का हंगामा, मुआवजे को लेकर तीखी बहस

चंपावत:डीएम की चम्पावत में स्वस्थ भविष्य की पहल चम्पावत के सभी विद्यालय ‘ईट राईट स्कूल’ के रूप में होंगे प्रमाणित”

चंपावत:देवीधुरा में प्रस्तावित भूमि पूजन को लेकर डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा, दिए दिशा-निर्देश”

लोहाघाट:राज्य स्तरीय कार्यशाला में सामाजिक विज्ञान विषय पर हुआ गहन चिंतन -मनन।

लोहाघाट:विभागीय लापरवाही उजागर करती गिरी हुई सोलर लाइट। रोज गुजरते हैं अधिकारी।

: चंपावत:एसपी अजय की साइबर ठगी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई साईबर ठगी के शिकार शिकायतकर्ताओ के खातो में वापस कराई गयी 11 लाख 74 हज़ार 327रुपये की धनराशि 

Laxman Singh Bisht

Mon, Sep 9, 2024
एसपी अजय की साइबर ठगी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई साईबर ठगी के शिकार शिकायतकर्ताओ के खातो में वापस कराई गयी 11 लाख 74 हज़ार 327रुपये की धनराशि एसपी चंपावत अजय गणपति ने साइबर ठगो के खिलाफ सख्त रूप अपनाया हुआ है एसपी अजय के निर्देश पर चंपावत पुलिस ने जनपद में विभिन्न माध्यमों से ऑनलाईन ठगी करने वाले अभियुक्तों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करते हुए पीडित व्यक्तियो की धनराशि को वापस करवाया गया है इसी क्रम में माह अगस्त 2024 मे जनपद चम्पावत के विभिन्त थाना क्षेत्र मे अज्ञात साईबर ठगो द्वारा 19 व्यक्तियों के खाते से 11 लाख 74 हज़ार 327 रुपए की ठगी की गयी। जिसकी सूचना आवेदको द्वारा जनपद साईबर सैल को दी गयी । साईबर सैल द्वारा सूचना मिलते ही आवेदको से लेन-देन का पूर्ण विवरण प्राप्त कर सम्बन्धित यूपीआई तथा बैक नोडल से सम्पर्क कर आवेदक के खाते से निकाली गयी धनराशि 11 लाख 74 लाख 327 रुपए को विधिक कार्यवाही कर आवेदको के खाते में वापस करा दिए गए हैं ।एसपी चंपावत ने जनता से अपील करते हुए कहा मोबाइल एक ऐसा डिवाइस है जो हमेशा आपके साथ रहता है। दिखने में यह डिवाइस छोटा है, लेकिन बड़ा महत्वपूर्ण है। अधिकतर साइबर क्राइम इसी डिवाइस के माध्यम से हो रहे हैं। इसके लिए सभी को सतर्क एवं जागरूक रहने की आवश्यकता है। वर्तमान में साइबर सुरक्षा बड़ी चुनौती है, इससे होने वाले क्राइम का खतरा 24 घंटे बना रहता है। साइबर क्राइम से बचने के लिए मानसिकता में बदलाव की आवश्यकता है। कोई भी पोस्ट पर एकदम से विश्वास न करें। जागरुक बनें एवं अन्य व्यक्तियों को भी जागरुक करें। साइबर सुरक्षा एक ही मंत्र है वह है जागरूकता। यदि कोई भी व्यक्ति ठगी का शिकार होता है तो तत्काल नजदीकी थाना, साईबर सेल के टोल फ्री नम्बर-1930, साईबर सैल चम्पावत 8476055260 तथा https://cybercrime.gov.in पर जाकर भी अपनी शिकायत दर्ज करा सकते है। पुलिस टीम मे एसआई मीनाक्षी नौटियाल, एसआई के0सी0जोशी,हे0कानि0 बिहारी लाल ,हे0कानि0 सद्दाम हुसैन,म0का0 रेनू खत्री,म0का0 आशा गोस्वामी,म0का0 आशा शर्मा शामिल रहे  

जरूरी खबरें