Tuesday 25th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:शहीद सैनिकों की स्मृति में पैतृक गांवों में स्थापित होंगी मूर्तियां

बाराकोट:चामी आषाढी मेले में रंगारंग कार्यक्रमों की मची धूम। विभिन्न प्रतियोगिता का हुआ आयोजन।

लोहाघाट पाटन में सजी सुरों की महफिल, कुमाऊंनी गीतों से गूंज उठी सांस्कृतिक संध्या

रुड़की:गोलियों के धमाके से दहला रुड़की भाई ने दो सगी बहनों को गोली मारकर उतारा मौत के घाट ।

चंपावत:मैरोली-कैरोली सड़क मे रतिया नदी में 30 मीटर स्पान सेतु निर्माण को 237.96 लाख की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृत

सूचना

: चंपावत:उप निरीक्षक (नागरिक पुलिस/अभिसूचना) गुल्मनायक (पी.ए.सी./आई.आर.बी.) लिखित परीक्षा 2024 की तैयारी पूरी 12 जनवरी को होगी परीक्षा

Laxman Singh Bisht

Fri, Jan 10, 2025
उप निरीक्षक (नागरिक पुलिस/अभिसूचना) गुल्मनायक (पी.ए.सी./आई.आर.बी.) लिखित परीक्षा 2024 की तैयारी पूरी 12 जनवरी को होगी परीक्षा उत्तराखंड लोक आयोग हरिद्वार द्वारा आगामी 12 जनवरी रविवार को पूर्वाहन 11:00 बजे से अपराह्न 02:00 बजे तक एकल सत्र में *"उप निरीक्षक (नागरिक पुलिस/अभिसूचना) गुल्मनायक (पी.ए.सी./आई.आर.बी.) परीक्षा–2024"* की लिखित परीक्षा को जनपद में शांति एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराए जाने हेतु पूर्व तैयारी बैठक शुक्रवार को जिला कार्यालय सभागार में अपर जिलाधिकारी जयवर्धन शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में लोक सेवा आयोग से आये प्रतिनिधि सतीश फर्त्याल द्वारा परीक्षा को संपन्न कराए जाने हेतु जारी आयोग के दिशा–निर्देशों एवं तैयारी के बारे में जानकारी दी। उन्होंने अवगत कराया कि जिले में परीक्षा को संपन्न कराए जाने हेतु परीक्षा केंद्र रा.इ.का. चंपावत, रा.बा.इ.का. चंपावत बनाए गए हैं जिसमें क्रमशः 288 एवं 264 तथा कुल 552 परीक्षार्थी परीक्षा में प्रतिभाग करेंगे। जिले में परीक्षा को संपन्न कराए जाने हेतु की गई तैयारी के संबंध में जानकारी देते हुए अपर जिलाधिकारी ने कहा कि परीक्षा को संपन्न एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराया जाना है। *दोनों परीक्षा केन्द्रों के 200 मीटर के दायरे में 12 जनवरी 2025 को भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता- 2023 अंतर्गत धारा 163 लगाई गई है।* पुलिस विभाग द्वारा दोनों परीक्षा केन्द्रों में परीक्षा के दौरान पूर्व चौकसी बरती जायेगी। उन्होंने कहा कि दोनों परीक्षा केन्द्रों में वैकल्पिक विद्युत व्यवस्था, पेयजल व्यवस्था निर्विवाद रूप से कराते हुए स्वास्थ्य विभाग की मेडिकल टीम भी तैनात रहेगी। यह भी अवगत कराया कि परीक्षा पूर्वाह्न 11:00 से अपराह्न 2:00 बजे तक संचालित होगी। पूर्वाह्न 11:00 बजे के बाद कोई भी परीक्षार्थी, परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं करेगा। इसके अतिरिक्त परीक्षा केंद्र में मोबाइल, घड़ी, इलेक्ट्रॉनिक्स डिवाइस आदि ले जाना प्रतिबंधित रहेगा। परीक्षा को सफलतापूर्वक संपन्न कराए जाने हेतु के अधिशासी अभियंता एम. एस.पलड़िया को जोनल मजिस्ट्रेट तथा तहसीलदार चंपावत जगदीश नेगी एवं सहायक भू–वैज्ञानिक हरीश बिष्ट को सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किया गया है।     बैठक में लोक सेवा आयोग के प्रतिनिधि, मुख्य शिक्षा अधिकारी सी.एम.एस. बिष्ट सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें