रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:जनता मिलन में उठा ढुंगा बोरा सड़क निर्माण का मामला। आज भी डोलियों में ढोए जा रहे हैं बीमार।
Laxman Singh Bisht
जनता मिलन में उठा ढुंगा बोरा सड़क निर्माण का मामला। आज भी डोलियों में ढोए जा रहे हैं बीमार।

जिलाधिकारी ने पीडब्ल्यूडी को सड़क निर्माण के लिए किया निर्देशित।

पूर्व में काटी गई सड़क पूरी तरह से हो चुकी है बदहाल।

आदर्श चंपावत जिले की लोहाघाट विधानसभा में आज भी कई तोक सड़क विहीन है जिस कारण ग्रामीणों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। चंपावत जिले के लोहाघाट ब्लॉक की नेपाल सीमा से लगी चौडला ग्राम सभा का ढुंगाबोरा तोक आज भी सड़क विहीन है। जिस कारण ग्रामीणों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। सड़क निर्माण की मांग को लेकर आज ग्रामीण गोविंद सिंह के नेतृत्व में जिलाधिकारी चंपावत के जनता मिलन कार्यक्रम में पहुंचे और जिलाधिकारी से सड़क निर्माण की मांग की। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को बताया ढुंगाबोरा तक सड़क मार्ग न होने से यहां के निवासियों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है ग्रामीणों ने बताया मुख्य सड़क से गांव की दूरी लगभग 4 किलोमीटर है ।ग्रामीणों ने बताया बिंडा तिवारी मोटर मार्ग से ढुंगा बोरा तक सड़क का निर्माण होना है सड़क न होने से आज भी गांव के बीमार,गर्भवती महिलाओं व वृद्ध जनों को डोली के सहारे सड़क मार्ग तक लाना पड़ता है। तथा किसानों को अपने कृषि उत्पादों को बाजार भाव नहीं मिल पाता है जिसका कारण घोड़े खच्चरों से उत्पादित कृषि उत्पादों को बाजार पहुंचना पड़ता है ।जिसमें लागत काफी अधिक आती है। ग्रामीणों ने बताया सड़क न होने से गांव से लगातार पलायन बढ़ते जा रहा है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी चंपावत मनीष कुमार से जन समस्या को देखते हुए बिंडा तिवारी मोटर मार्ग से ढुंगा बोरा तक लगभग 4 किलोमीटर सड़क निर्माण की मांग की है। ताकि जनता को यातायात की सुविधा मिले और क्षेत्र से पलायन को रोका जा सके ग्रामीणों ने बताया सड़क न होने से गांव के छात्र-छात्राओं को भी काफी दिक्कतें होती हैं। ग्रामीणों ने बताया कई बार सड़क निर्माण का मामला शासन प्रशासन में उठाया जा चुका है पर अभी तक कोई समाधान नहीं हो पाया है ग्रामीणों ने बताया पूर्व में गांव के लिए काटी गई सड़क पूरी तरह बदहाल हो चुकी है। ग्रामीणों ने कहा सरकार उन्हें अन्य सुविधा न दें पर उनके गांव मे सड़क पहुंचा दे।मामले में जिलाधिकारी चंपावत मनीष कुमार के द्वारा अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग को प्राथमिकता के आधार पर सड़क निर्माण कार्य को शासन में रखने के लिए निर्देशित किया गया जिलाधिकारी के द्वारा ग्रामीणों को समस्या के समाधान का आश्वासन दिया गया है। ग्रामीणों ने कहा उन्हें पूरा विश्वास है जिलाधिकारी उनकी इस मुख्य समस्या का समाधान जरूर करेंगे। ज्ञापन देने में गोविंद सिंह बोरा ,किशन सिंह,मदन सिंह ,केसर सिंह, थान सिंह ,मानसिंह सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
लोहाघाट:उप जिला चिकित्सालय लोहाघाट में अल्ट्रासाउंड जांच हेतु तीनों विकासखंडों का साप्ताहिक रोस्टर जारी।
लोहाघाट:यूकेडी के दिग्गज नेता काशी सिंह ऐरी पहुंचे लोहाघाट। मिशन 2027 को लेकर कार्यकर्ताओं की ली बैठक।
लोहाघाट:घाट के पुराने मोटर पुल से महिला ने उफनती सरयू में लगाई छलांग मौत।
लोहाघाट:बंदेला ढेक निवासी सामाजिक कार्यकर्ता त्रिभुवन सिंह ढेक का आकस्मिक निधन क्षेत्र में शोक की लहर।
लोहाघाट:होटल-ढाबों पर लोहाघाट पुलिस की सख्ती 06 के चालान 2,500 रुपए वसूला संयोजन शुल्क
चंपावत:जिलाधिकारी ने सीमा सुरक्षा को और सुदृढ़ करने के लिए बेहतर समन्वय एवं सतत निगरानी के दिए निर्देश
बाराकोट:मिनिस्ट्रियल कार्मिकों ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की धरती, बाराकोट से किया आर पार की लड़ाई का ऐलान
लोहाघाट:होली विजडम स्कूल के तीन पूर्व मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान
बाराकोट:ग्राम सभा काकड़ के 41 वर्षीय बीर के देव डांगर संजय सिंह अधिकारी का आकस्मिक निधन क्षेत्र में शोक की लहर।
बाराकोट (चंपावत):टूटी छत के नीचे तीन बच्चों के साथ रहने को मजबूर ग्यूनाड़ा की मनीषा जोशी जिलाधिकारी से मदद की गुहार।