Tuesday 25th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:शहीद सैनिकों की स्मृति में पैतृक गांवों में स्थापित होंगी मूर्तियां

बाराकोट:चामी आषाढी मेले में रंगारंग कार्यक्रमों की मची धूम। विभिन्न प्रतियोगिता का हुआ आयोजन।

लोहाघाट पाटन में सजी सुरों की महफिल, कुमाऊंनी गीतों से गूंज उठी सांस्कृतिक संध्या

रुड़की:गोलियों के धमाके से दहला रुड़की भाई ने दो सगी बहनों को गोली मारकर उतारा मौत के घाट ।

चंपावत:मैरोली-कैरोली सड़क मे रतिया नदी में 30 मीटर स्पान सेतु निर्माण को 237.96 लाख की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृत

सूचना

: चम्पावत:विकास शाह बने चंपावत व्यापार मंडल अध्यक्ष 

Laxman Singh Bisht

Sun, Jun 9, 2024
विकास शाह बने चंपावत व्यापार मंडल अध्यक्ष चंपावत में प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के विकास शाह अध्यक्ष बन गए हैं रविवार को हुए चुनाव में उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी मुकेश गिरी को 250 मतों से हरा दिया है मुख्य चुनाव अधिकारी दीवान सिंह बोरा व चुनाव अधिकारी बसंत सिंह तारागी ने चुनाव के नतीजो की घोषणा की रविवार 9 जून को कड़ी पुलिस सुरक्षा के बीच सुबह 8:00 बजे से 3:00 बजे तक मतदान प्रक्रिया संपन्न कराई गई इसके बाद वोटो की गिनती शुरू हुई वहीं चुनाव पर्यवेक्षक शंकर दत्त पांडे ने बताया चुनाव पूर्णतया निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ उन्होंने बताया व्यापार मंडल अध्यक्ष पद पर विकास शाह को 419 मत और मुकेश गिरी को 169 मत मिले उन्होंने बताया कुल 652 वोटरों में से 589 मतदाताओं ने ही मतदान किया उन्होंने बताया अध्यक्ष पद के अलावा अन्य किसी पदों पर मतदान नहीं हुआ उन्होंने कहा महामंत्री पद पर हरिश्चंद्र, उपाध्यक्ष पद पर कमलदीप तिवारी और कोषाध्यक्ष पद पर लक्ष्मण सिंह पुजारी का निर्विरोध निर्वाचन हुआ चुनाव संचालन में व्यापार मंडल जिला अध्यक्ष सतीश जोशी जिला महामंत्री कमलेश राय आदि के द्वारा सहयोग किया गया वही नव निर्वाचित जिला अध्यक्ष विकास शाह को समस्त लोगों के द्वारा बधाइयां दी गई नव निर्वाचित अध्यक्ष ने कहा वह हमेशा व्यापारी हितों पर कार्य करेंगे व्यापारियों का किसी भी कीमत पर शोषण नहीं होने दिया जाएगा

विज्ञापन

जरूरी खबरें