Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

देहरादून:कैबिनेट द्वारा लिये गये अहम निर्णय

चंपावत:शहीद सैनिकों की स्मृति में पैतृक गांवों में स्थापित होंगी मूर्तियां

बाराकोट:चामी आषाढी मेले में रंगारंग कार्यक्रमों की मची धूम। विभिन्न प्रतियोगिता का हुआ आयोजन।

लोहाघाट पाटन में सजी सुरों की महफिल, कुमाऊंनी गीतों से गूंज उठी सांस्कृतिक संध्या

रुड़की:गोलियों के धमाके से दहला रुड़की भाई ने दो सगी बहनों को गोली मारकर उतारा मौत के घाट ।

सूचना

: चंपावत:कलश संगीत कला समिति ने शास्त्री संगीत पर आधारित बैठकी होली का किया आयोजन होली गायको ने जमाया रंग

Laxman Singh Bisht

Sun, Feb 16, 2025
कलश संगीत कला समिति ने शास्त्री संगीत पर आधारित बैठकी होली का किया आयोजन होली गायको ने जमाया रंग रविवार को सांय "कलश संगीत कला समिति" के कार्यालय पाण्डे पूजा सदन खड़ी बाजार चम्पावत में शास्त्रीय संगीत पर आधारित बैठकी होली का आयोजन किया गया, कार्यक्रम की अध्यक्षता संगीत प्रेमी धर्म सिंह अधिकारी के द्वारा की गयी,कार्यक्रम का शुभारम्भ बाल कलाकार चि० आयुष भट्ट द्वारा द्वारा सरस्वती बन्दना के साथ "राग यमन" सय्या खेलो हम संग होली तोड़ो ना प्रीत की रीत,, चि० मानस पन्त द्वारा तबले पर सुन्दर प्रस्तुति दी गयी,तद्उपरान्त धर्म सिंह अधिकारी द्वारा, "राग काफी" जटन विराजत गंग भोले नाथ दिगम्बर, दिनेश बिष्ट द्वारा "राग भीम प्लासी" मारो जी मारो पिचकारी, प्रेम बल्लभ भट्ट द्वारा "राग काफी" कर के सौ सौ बहाना, मुझे तेरे कुंचे में आना, हिमेश कलखुड़िया द्वारा "राग खम्माच" घट ही में मेरो खिलाड़ी रहत है, होरी खेलन कहाँ जाऊं" गिरिश पन्त द्वारा "राग देश" सय्या से मिला दीजो रे, हूं बैरागन अपने पिया की शानदार प्रस्तुति दी गईचि० मानस पन्त, बाल कलाकार एंव दिनेश बिष्ट एंव गिरिश पन्त द्वारा तबले पर संगत की गयी,

विज्ञापन

जरूरी खबरें