Tuesday 25th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:शहीद सैनिकों की स्मृति में पैतृक गांवों में स्थापित होंगी मूर्तियां

बाराकोट:चामी आषाढी मेले में रंगारंग कार्यक्रमों की मची धूम। विभिन्न प्रतियोगिता का हुआ आयोजन।

लोहाघाट पाटन में सजी सुरों की महफिल, कुमाऊंनी गीतों से गूंज उठी सांस्कृतिक संध्या

रुड़की:गोलियों के धमाके से दहला रुड़की भाई ने दो सगी बहनों को गोली मारकर उतारा मौत के घाट ।

चंपावत:मैरोली-कैरोली सड़क मे रतिया नदी में 30 मीटर स्पान सेतु निर्माण को 237.96 लाख की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृत

सूचना

: चंपावत:निर्दलीय प्रत्याशी ममता वर्मा के चुनाव प्रचार ने पकड़ी रफ्तार, घर घर जाकर किया जा रहा है प्रचार प्रसार महिलाओं की टोली घर-घर जाकर ममता के लिए मांग रही है वोट  

Laxman Singh Bisht

Sun, Jan 5, 2025
निर्दलीय प्रत्याशी ममता वर्मा के चुनाव प्रचार ने पकड़ी रफ्तार, घर घर जाकर किया जा रहा है प्रचार प्रसार महिलाओं की टोली घर-घर जाकर ममता के लिए मांग रही है वोट चंपावत नगर पालिका अध्यक्ष के लिए मैदान पर उतरी निवर्तमान पालिका अध्यक्ष विजय वर्मा की धर्मपत्नी ममता वर्मा के चुनाव प्रचार ने रफ्तार पकड़ ली है। रविवार को नगर क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में जाकर प्रचार प्रसार किया गया। और लोगों से विकास के नाम पर वोट देने की अपील की गई। बीते पांच सालों में चंपावत नगर क्षेत्र में हुए विकास कार्यों से लोग काफी प्रभावित हुए हैं। चंपावत में भी निवर्तमान पालिका अध्यक्ष विजय वर्मा के कुशल व्यवहार और उनके द्वारा बीते 5 साल में किए गए नगर के विकास को लेकर जनता में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। इस बार नगर पालिका चंपावत में अध्यक्ष पद के लिए कांटे की टक्कर देखने को मिली रही है। नगर क्षेत्र की जनता निवर्तमान पालिका अध्यक्ष विजय वर्मा के कुशल व्यवहार और उनके द्वारा किए गए विकास कार्यों से प्रभावित हुई है। वहीं ममता वर्मा नगर के विभिन्न वार्डों में घर-घर जाकर लोगों से उन्हें वोट करने को लेकर अपील कर रही हैं। ममता के प्रचार में महिलाओं की टोली घर-घर जाकर प्रचार करने में जुटी हुई है ममता भाजपा प्रत्याशी प्रेमा पांडे को कड़ी टक्कर देती हुई नजर आ रही है

विज्ञापन

जरूरी खबरें