Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:शहीद सैनिकों की स्मृति में पैतृक गांवों में स्थापित होंगी मूर्तियां

बाराकोट:चामी आषाढी मेले में रंगारंग कार्यक्रमों की मची धूम। विभिन्न प्रतियोगिता का हुआ आयोजन।

लोहाघाट पाटन में सजी सुरों की महफिल, कुमाऊंनी गीतों से गूंज उठी सांस्कृतिक संध्या

रुड़की:गोलियों के धमाके से दहला रुड़की भाई ने दो सगी बहनों को गोली मारकर उतारा मौत के घाट ।

चंपावत:मैरोली-कैरोली सड़क मे रतिया नदी में 30 मीटर स्पान सेतु निर्माण को 237.96 लाख की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृत

सूचना

: लोहाघाट:रसोई गैस की ई केवाईसी को लेकर अफरा तफरी 

Laxman Singh Bisht

Tue, May 7, 2024
रसोई गैस की ई केवाईसी को लेकर अफरा तफरी लोहाघाट गैस एजेंसी में रसोई गैस की ई केवाईसी करने को लेकर दूर दूर क्षेत्र से आए लोगों की भीड़ उमड़ रही है जिस कारण गैस एजेंसी में अफरा तफरी का माहौल बना हुआ है अत्यधिक भीड़ व तकनीकी खामी के चलते कई लोग बैरंग वापस घरों को लौट रहे हैं मंगलवार को लोगों की समस्याओं को देखते हुए लोहाघाट के निवर्तमान पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा व व्यापार मंडल अध्यक्ष भैरव दत्त राय ने गैस एजेंसी प्रबंधक से मुलाकात कर लोगों की समस्याओं से अवगत कराया तथा प्रबंधन से विधानसभा क्षेत्र के अलग-अलग स्थान में कैंप लगाकर ग्रामीणों की ई केवाईसी करने की मांग की ताकि गैस एजेंसी में भीड़ न हो और लोगों को सुविधा मिलने के साथ-साथ आसानी से ई केवाईसी हो सके वहीं गैस एजेंसी प्रबंधक ने बताया कैंप लगाने के लिए उच्च अधिकारी को सूचित किया गया है आदेश मिलते ही शिविर लगाए जाएंगे उन्होंने बताया ई केवाईसी कराना सभी गैस कनेक्शन धारकों को अनिवार्य है उन्होने बताया गैस डिलीवरी के समय भी केवाईसी की जा रही है  मालूम हो ई केवाईसी करने के लिए सुबह से ही गैस एजेंसी में लोगों की भारी भीड़ जमा हो रही है और लोग गैस एजेंसी प्रबंधक से विधानसभा के अलग-अलग क्षेत्र में सिविर लगाने की मांग कर रहे हैं

विज्ञापन

जरूरी खबरें