Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:शहीद सैनिकों की स्मृति में पैतृक गांवों में स्थापित होंगी मूर्तियां

बाराकोट:चामी आषाढी मेले में रंगारंग कार्यक्रमों की मची धूम। विभिन्न प्रतियोगिता का हुआ आयोजन।

लोहाघाट पाटन में सजी सुरों की महफिल, कुमाऊंनी गीतों से गूंज उठी सांस्कृतिक संध्या

रुड़की:गोलियों के धमाके से दहला रुड़की भाई ने दो सगी बहनों को गोली मारकर उतारा मौत के घाट ।

चंपावत:मैरोली-कैरोली सड़क मे रतिया नदी में 30 मीटर स्पान सेतु निर्माण को 237.96 लाख की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृत

सूचना

: चंपावत:जिले के पहले वैली ब्रिज का मुख्यमंत्री प्रतिनिधि तिवारी ने किया शुभारंभ 92.5 लाख रुपए की लागत से किया गया है निर्माण ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री को दिया धन्यवाद

Laxman Singh Bisht

Fri, Feb 14, 2025
जिले के पहले वैली ब्रिज का मुख्यमंत्री प्रतिनिधि तिवारी ने किया शुभारंभ 92.5 लाख रुपए की लागत से किया गया है निर्माण ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री को दिया धन्यवाद चंपावत जिले के क्वैराला नदी पर बने वैली ब्रिज का विधिवत रूप से पूजा अर्चना के बाद संचालन शुरू हो गया है। संचालन होने के बाद क्षेत्रीय लोगों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया है। शुक्रवार को विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी ने जिले के पहले वैली ब्रिज का विधिवत रूप से पूजा अर्चना कर शुभारंभ किया। सीएम घोषणा में शामिल प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग की ओर से अमोडी छतकोट मोटर मार्ग पर 92.5 लाख रुपए की लागत से वैली ब्रिज का निर्माण कार्य किया गया था। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद अब संचालन शुरू हो गया है। ब्रिज में संचालन होने से एनएच बंद होने पर यह मार्ग बेहतर विकल्प के तौर पर सामने आएगा। आवाजाही शुरू होने के बाद क्षेत्र की बड़ी आबादी को राहत मिलेगी। शुभारंभ होने के बाद क्षेत्रीय लोगों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया है। इस दौरान मुकेश महराना, कैलाश अधिकारी, मनोज तड़ागी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।  

विज्ञापन

जरूरी खबरें