Tuesday 25th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:शहीद सैनिकों की स्मृति में पैतृक गांवों में स्थापित होंगी मूर्तियां

बाराकोट:चामी आषाढी मेले में रंगारंग कार्यक्रमों की मची धूम। विभिन्न प्रतियोगिता का हुआ आयोजन।

लोहाघाट पाटन में सजी सुरों की महफिल, कुमाऊंनी गीतों से गूंज उठी सांस्कृतिक संध्या

रुड़की:गोलियों के धमाके से दहला रुड़की भाई ने दो सगी बहनों को गोली मारकर उतारा मौत के घाट ।

चंपावत:मैरोली-कैरोली सड़क मे रतिया नदी में 30 मीटर स्पान सेतु निर्माण को 237.96 लाख की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृत

सूचना

: लोहाघाट में सीएम की जनसभा रही फ्लॉप ,जल स्वास्थ्य व जमीन के मुद्दे पर मुख्यमंत्री ने नहीं दिया ठोस आश्वासन : रंजीत अधिकारी 

Laxman Singh Bisht

Sun, Jan 19, 2025
लोहाघाट में सीएम की जनसभा रही फ्लॉप ,जल स्वास्थ्य व जमीन के मुद्दे पर मुख्यमंत्री ने नहीं दिया ठोस आश्वासन : रंजीत अधिकारी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के द्वारा शनिवार को भाजपा प्रत्याशी गोविंद वर्मा के समर्थन में रोड शो तथा जनसभा की गई थी तथा लोहाघाट नगर की जनता से नगर के विकास के लिए ट्रिपल इंजन की सरकार बनाने की अपील की गई थी लोहाघाट से कांग्रेस प्रत्याशी रंजीत अधिकारी ने लोहाघाट में मुख्यमंत्री की जनसभा को फ्लाप शो करार दिया तथा गांव से जुटाई भीड़ बताया रंजीत अधिकारी ने कहा लोहाघाट नगर की जनता मुख्यमंत्री से सरयू लिफ्ट पेयजल ,भूमि का मालिकाना हक तथा स्वास्थ्य समस्याओं पर समाधान की आस लगाए बैठी थी लेकिन मुख्यमंत्री के द्वारा इन तीनों मुद्दों पर जनता को कोई ठोस आश्वासन नहीं दिया गया जिस कारण लोहाघाट नगर की जनता अपने को ठगा महसूस कर रही है रंजीत अधिकारी ने कहा मुख्यमंत्री ट्रिपल इंजन की बात कर रहे थे लेकिन लोहाघाट में पिछले 10 सालों से ट्रिपल इंजन की सरकार चल रही है लेकिन यह तीनों मूलभूत समस्याएं जस की तस बनी हुई है अब भाजपा समस्याओं के समाधान के लिए फिर से ट्रिपल इंजन बनाने की बात कर जनता को बरगला रही है चुनाव आते ही उन्हें समस्याएं याद आने लगी है उन्होंने कहा मुख्यमंत्री के दौरे से लोहाघाट की जनता को काफी निराशा है उन्होंने कहा नगर में सड़कों का सुधारीकरण करना पार्क बनाना यह आम चीज इन्हें कोई भी जनप्रतिनिधि कर सकता है लेकिन नगर की जो मूलभूत समस्याएं हैं भाजपा के द्वारा उन समस्याओं पर हाथ तक नहीं लगाया गया जल ,स्वास्थ्य व जमीन पर भाजपा खामोश बैठी है रंजीत अधिकारी ने कहा इस बार लोहाघाट में परिवर्तन होकर रहेगा हार के डर से इस छोटे से चुनाव में मुख्यमंत्री को पसीना बहाना पड़ रहा है जो भाजपा की कार्य प्रणाली को दर्शाता है उन्होंने कहा अगर भारत अपनी विकास किया होता तो आज मुख्यमंत्री को खुद मैदान में नहीं उतरना पड़ता उन्होंने कहा लोहाघाट में कांग्रेस भारी बहुमत से जीत दर्ज करने जा रही है

विज्ञापन

जरूरी खबरें