Tuesday 25th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:शहीद सैनिकों की स्मृति में पैतृक गांवों में स्थापित होंगी मूर्तियां

बाराकोट:चामी आषाढी मेले में रंगारंग कार्यक्रमों की मची धूम। विभिन्न प्रतियोगिता का हुआ आयोजन।

लोहाघाट पाटन में सजी सुरों की महफिल, कुमाऊंनी गीतों से गूंज उठी सांस्कृतिक संध्या

रुड़की:गोलियों के धमाके से दहला रुड़की भाई ने दो सगी बहनों को गोली मारकर उतारा मौत के घाट ।

चंपावत:मैरोली-कैरोली सड़क मे रतिया नदी में 30 मीटर स्पान सेतु निर्माण को 237.96 लाख की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृत

सूचना

: लोहाघाट:यूसीसी का आम जन को नहीं फायदा सरकार ने लव जिहाद को दी कानूनी मान्यता:भागीरथ भट्ट 

Laxman Singh Bisht

Mon, Jan 27, 2025
यूसीसी का आम जन को नहीं फायदा सरकार ने लव जिहाद को दी कानूनी मान्यता:भागीरथ भट्ट आज प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड में समान नागरिक बिल (यूसीसी) लागू कर दिया है यूसीसी लागू करने वाला उत्तराखंड देश का पहला राज्य बन गया है वही कई लोग व विपक्षी दल यूसीसी का विरोध कर रहे हैं सोमवार को पूर्व कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष भागीरथ भट्ट ने यूसीसी बिल का विरोध करते हुए कहा इस बिल का प्रदेश की जनता को कोई फायदा नहीं है इस बिल से ना तो किसी को रोजगार मिलना है और ना ही प्रदेश का विकास होना है उन्होंने कहा बिल में सबसे बड़ा आपत्तिजनक विषय लिव इन रिलेशनशिप है उन्होंने कहा प्रदेश के मुख्यमंत्री रोज लव जिहाद के खिलाफ बोलते हैं लेकिन आज इस कानून के माध्यम से सरकार ने लव जिहाद को कानूनी मान्यता दे दी है उन्होंने कहा हमारे सनातन धर्म में लिव इन रिलेशनशिप को गलत माना गया है तथा समाज भी इसकी इजाजत नहीं देता है पर सरकार ने बिना सोचे समझे इसे मान्यता दी है इसके भविष्य में बड़े दुष्परिणाम देखने को मिलेंगे तथा लव जिहाद को बढ़ावा मिलेगा उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा सरकार हमारी संस्कृति के साथ छेड़छाड़ कर रही है जिसका कांग्रेस विरोध करती है उन्होंने कहा सरकार उल्टे पुल्टे कानून लागू कर अपनी पीठ थपथपा रही है तथा सनातन धर्म व समाज के साथ छेड़छाड़ करने का कार्य कर रही है उन्होंने कहा अगर सरकार को प्रदेश की चिंता है तो वह ऐसे बिल लाए जिससे प्रदेश का विकास हो और जनता का भला हो

विज्ञापन

जरूरी खबरें