: लोहाघाट में कांग्रेस प्रत्याशी रंजीत अधिकारी का धुआंधार प्रचार जारी कांग्रेस ने झोंकी पूरी ताकत क्षेत्र वासियों को दी मकर संक्रांति की शुभकामनाएं
Laxman Singh Bisht
Mon, Jan 13, 2025लोहाघाट में कांग्रेस प्रत्याशी रंजीत अधिकारी का धुआंधार प्रचार जारी कांग्रेस ने झोंकी पूरी ताकत क्षेत्र वासियों को दी मकर संक्रांति की शुभकामनाएं
23 जनवरी को होने जा रहे नगर निकाय चुनाव को लेकर लोहाघाट में कांग्रेस प्रत्याशी रंजीत अधिकारी ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है लोहाघाट से कांग्रेस प्रत्याशी युवा रंजीत ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ लोहाघाट के विभिन्न वार्डों मे धुआंधार प्रचार किया तथा नगर के सम्मानित मतदाताओं को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं देते हुए अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की युवा रंजीत को मिल रहे जन समर्थन ने भाजपा सहित अन्य विपक्षियों को परेशानी में डाला हुआ है रंजीत की चुनाव प्रचार की कमान क्षेत्र की महिलाओं व युवाओं के साथ-साथ लोहाघाट विधायक खुशाल सिंह अधिकारी ,एडवोकेट नवीन मुरारी ने संभाली हुई विधायक अधिकारी के मैदान में उतरने से कांग्रेस के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं
जनता के मुताबिक रंजीत का मुख्य मुकाबला भाजपा के गोविंद वर्मा व निर्दलीय भूपाल सिंह मेहता से माना जा रहा है रंजीत अधिकारी ने कहा इस बार के नगर निकाय चुनाव में लोहाघाट की सम्मानित जनता का प्यार व आशीर्वाद उन्हें मिलने जा रहा है उन्होंने कहा अगर नगर की जनता का प्यार व आशीर्वाद उन्हें मिलता है तो नगर के विकास के लिए विभिन्न कार्य किए जाएंगे लोहाघाट नगर की गिनती प्रदेश के आदर्श नगरों में होगी उन्होंने कहा इस बार लोहाघाट में परिवर्तन होने जा रहा है और जनता कांग्रेस को भारी बहुमत से जीत दिलाने जा रही है रंजीत के समर्थन में बड़ी संख्या में महिलाएं व युवा चुनाव प्रचार कर रहे हैं रंजीत को नगर के बुद्धिजीवी वर्ग का भरपूर समर्थन मिल रहा है
चुनाव प्रचार में कांग्रेस नगर अध्यक्ष अमर सिंह कोटियाल, विधायक प्रतिनिधि चांद बोहरा , शंकर बोहरा,गिरधर अधिकारी,कृष्णा अधिकारी, गोविंद सिंह अधिकारी, शैलेंद्र राय,बल्लू मेहरा, महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष विमला मेहरा ,पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष सुमन मेहरा, सरोज बिष्ट सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे