Thursday 12th of March 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:सीएम धामी की पत्रकारों को बड़ी सौगात गेस्ट हाउस व कम्यूनिटी हॉल के लिए ₹14.24 करोड़ स्वीकृत

चंपावत:गैस की कालाबाजारी पर होगी सख्त कार्यवाही डीएम के निर्देश पर गैस एजेंसियों का औचक निरीक्षण

चंपावत:महिला आयोग अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल ने सुनीं 17 शिकायतें

लोहाघाट:विद्युत विभाग का वसूली अभियान शुरू समय पर बिल न देने पर काटा जाएगा विद्युत कनेक्शन।

सीएम धामी के निर्देश पर राज्य में खाद्य एवं रसद व्यवस्था की सतत निगरानी के लिए अधिकारियों की विशेष तैनाती

: देहरादून:चंपावत में चलते ट्रक में नाबालिग से हुई गैंगरेप की घटना पर कांग्रेस महिला मोर्चा उतरी सड़कों पर पुलिस पर लगे कई गंभीर आरोप

Laxman Singh Bisht

Thu, Jul 4, 2024
चंपावत में चलते ट्रक में नाबालिग से हुई गैंगरेप की घटना पर कांग्रेस महिला मोर्चा उतरी सड़कों पर पुलिस पर लगे कई गंभीर आरोप चंपावत में चलते ट्रक में नाबालिग के साथ हुई गैंगरेप की घटना तथा प्रदेश में बढ़ते महिला अपराधों को लेकर आज महिला कांग्रेस कार्यकर्ता महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला के नेतृत्व में देहरादून में पुलिस मुख्यालय का घेराव करने पहुंची जहां पुलिस ने बैरिकेड लगाकर सैकड़ो की संख्या में मौजूद तमाम महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं को रोक लिया, जिसके बाद कांग्रेस महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला व अन्य महिलाएं सड़क पर बैठ गईं। इस दौरान महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने कहा कि प्रदेश में जिस तरह से लगातार महिलाओं और नाबालिग लड़कियों के साथ यौन शोषण के मामले लगातार सामने आ रहे हैं इससे प्रतीत होता कि आज प्रदेश की कानून व्यवस्था पूरी तरह बिगड़ चुकी है, ज्योति रोतेला ने कहा मुख्यमंत्री की विधानसभा चंपावत से एक दुखद घटना सामने आई थी जिसमें एक चलते ट्रक पर नाबालिग के साथ कुछ दरिंदो ने सामुहिक दुष्कर्म किया जिसके बाद कांग्रेस महिला मोर्चा सरकार के खिलाफ आक्रोशित है। उन्होंने कहा प्रदेश में महिलाएं सुरक्षित नहीं है आए दिन नाबालिग बच्चीया दरिंदगी का शिकार हो रही है उन्होंने मुख्यमंत्री से आरोपियों के खिलाफ़ कड़ी कार्रवाई की मांग की है महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर निष्क्रिय रहने का आरोप लगाते हुए इसे पुलिस की लापरवाही बताया तथा जिम्मेदार अधिकारियो पर कार्यवाही की मांग की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने कहा चलते ट्रक में दरिंदे बच्ची के साथ  दुष्कर्म कर रहे थे और  पुलिस सोई थी साथ ही उन्होंने बलात्कारियों को फांसी की सजा देने की मांग की साथ ही चेतावनी देते हुए कहा  महिला कांग्रेस मामले में चुप नही रहेगी वही उन्होंने भाजपा महिला मोर्चा पर निशाना साधा और कहा किधर है आज भाजपा महिला मोर्चा की तेज तर्रार नेता जो जरा जरा सी बात पर सड़कों मे उतरती थी पर नाबालिग बच्ची के साथ हुए दुष्कर्म की घटना पर चुप्पी साधे हुए बैठी है

जरूरी खबरें