Tuesday 25th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:शहीद सैनिकों की स्मृति में पैतृक गांवों में स्थापित होंगी मूर्तियां

बाराकोट:चामी आषाढी मेले में रंगारंग कार्यक्रमों की मची धूम। विभिन्न प्रतियोगिता का हुआ आयोजन।

लोहाघाट पाटन में सजी सुरों की महफिल, कुमाऊंनी गीतों से गूंज उठी सांस्कृतिक संध्या

रुड़की:गोलियों के धमाके से दहला रुड़की भाई ने दो सगी बहनों को गोली मारकर उतारा मौत के घाट ।

चंपावत:मैरोली-कैरोली सड़क मे रतिया नदी में 30 मीटर स्पान सेतु निर्माण को 237.96 लाख की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृत

सूचना

: लोहाघाट:रंजीत के समर्थन घर-घर पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ता कांग्रेस के चुनाव प्रचार ने पकड़ी गति मजबूत नजर आने लगी कांग्रेस

Laxman Singh Bisht

Fri, Jan 10, 2025
रंजीत के समर्थन घर-घर पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ता कांग्रेस के चुनाव प्रचार ने पकड़ी गति मजबूत नजर आने लगी कांग्रेस लोहाघाट से पालिकाध्यक्ष पद के कांग्रेस प्रत्याशी रंजीत अधिकारी के चुनाव प्रचार नें रफ़्तार पकड़ ली है कांग्रेस कार्यकर्ता जोश से भरे नजर आ रहे हैं वहीं कांग्रेस के युवा प्रत्याशी रंजीत अधिकारी के समर्थन में कांग्रेस कार्यकर्ता युवा तथा महिलाओं के द्वारा लोहाघाट नगर के सभी वार्डो में धुआंधार प्रचार किया जा रहा है अपने सौम्य व्यवहार के चलते कांग्रेस के युवा प्रत्याशी रंजीत को अपार जन समर्थन मिल रहा है कांग्रेस प्रत्याशी रंजीत अधिकारी नें कहा नगर की जनता के आशीर्वाद से भारी अंतर से कांग्रेस जीत की ओर अग्रसर हों रहीं है उन्हें नगर की जनता का भरपूर प्यार व आशीर्वाद मिल रहा है । शुक्रवार को कांग्रेस प्रत्याशी रंजीत अधिकारी ने कांग्रेस के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ नगर के विभिन्न वार्डों में प्रचार कर कांग्रेस को विजयी बनाने की अपील की। तो वही लोहाघाट विधायक खुशाल सिंह अधिकारी ने कार्यकर्ताओ के साथ जनसंपर्क करते हुए मतदाताओं से कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील की विधायक के चुनाव मैदान में उतरने से कांग्रेस पार्टी की स्थिति काफी मजबूत नजर आ रही है तो वही कांग्रेस के युवा प्रत्याशी रंजीत अधिकारी अपने सौम्य व्यवहार के चलते मतदाताओं को अपने पक्ष में करने में कामयाब होते ही नजर आ रहे हैं तो वहीं उनके पिता गिरधर सिंह अधिकारी की साफ स्वच्छ छवि भी उनके पक्ष में माहौल बनाती नजर आ रही है वहीं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा नगर में चारों ओर रंजीत का शोर है इस बार कांग्रेस भारी बहुमत से जीत दर्ज करने जा रही है इस दौरान गिरधर सिंह अधिकारी विधायक प्रतिनिधि चांद बोहरा, पीसीसी सदस्य शंकर बोहरा ,, कांग्रेस नगर अध्यक्ष अमर सिंह कोटियाल,गोपाल कनौजिया, बल्लू मेहरा, शैलेंद्र राय , कमल कालाकोटी सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे

विज्ञापन

जरूरी खबरें