Tuesday 25th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:शहीद सैनिकों की स्मृति में पैतृक गांवों में स्थापित होंगी मूर्तियां

बाराकोट:चामी आषाढी मेले में रंगारंग कार्यक्रमों की मची धूम। विभिन्न प्रतियोगिता का हुआ आयोजन।

लोहाघाट पाटन में सजी सुरों की महफिल, कुमाऊंनी गीतों से गूंज उठी सांस्कृतिक संध्या

रुड़की:गोलियों के धमाके से दहला रुड़की भाई ने दो सगी बहनों को गोली मारकर उतारा मौत के घाट ।

चंपावत:मैरोली-कैरोली सड़क मे रतिया नदी में 30 मीटर स्पान सेतु निर्माण को 237.96 लाख की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृत

सूचना

: लोहाघाट:रिटर्निंग ऑफिसर के नोटिस का सभासद पद प्रत्याशियों ने दिया जवाब जताई नाराजगी 

Laxman Singh Bisht

Mon, Jan 13, 2025
रिटर्निंग ऑफिसर के नोटिस का सभासद पद प्रत्याशियों ने दिया जवाब जताई नाराजगी 23 जनवरी को होने जा रहे हैं नगर निकाय चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस की जांच रिपोर्ट पर लोहाघाट की रिटर्निंग ऑफिसर एसडीएम नितेश डांगर ने लोहाघाट नगर पालिका चुनाव के लिए सभी सात वार्डों से सभासद पद के सभी 23 सभासद प्रत्याशियों व एक अन्य कुल 24 को नगर निकाय चुनाव में शांति भंग की आशंका को देखते हुए नोटिस जारी किए थे तथा  सोमवार को उनके न्यायालय में पेश होकर जवाब देने के निर्देश दिए गए थे एसडीएम के निर्देश पर आज सभी सभासद प्रत्याशियों ने उप जिलाधिकारी न्यायालय में पेश होकर शपथ पत्र देते हुए जवाब दिया शपथ पत्र में सभी ने चुनाव प्रचार के दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना न करने तथा चुनाव को शांतिपूर्ण संपूर्ण करने में प्रशासन को सहयोग करने का आश्वासन दिया वहीं नोटिस के लेकर सभी प्रत्याशियों में नाराजगी देखने को मिली उन्होंने कहा प्रशासन ने बेवजह उन्हें नोटिस जारी किए हैं उनका कोई आपराधिक इतिहास नहीं है वही नोटिस से महिला प्रत्याशी काफी आश्चर्यचकित नजर आई

विज्ञापन

जरूरी खबरें