Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:शहीद सैनिकों की स्मृति में पैतृक गांवों में स्थापित होंगी मूर्तियां

बाराकोट:चामी आषाढी मेले में रंगारंग कार्यक्रमों की मची धूम। विभिन्न प्रतियोगिता का हुआ आयोजन।

लोहाघाट पाटन में सजी सुरों की महफिल, कुमाऊंनी गीतों से गूंज उठी सांस्कृतिक संध्या

रुड़की:गोलियों के धमाके से दहला रुड़की भाई ने दो सगी बहनों को गोली मारकर उतारा मौत के घाट ।

चंपावत:मैरोली-कैरोली सड़क मे रतिया नदी में 30 मीटर स्पान सेतु निर्माण को 237.96 लाख की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृत

सूचना

: चंपावत:एसबीआई की शाखा छतार में खोलने की मांग ने पकड़ा जोर सर्वे के विपरीत शाखा खोलने पर छतार वासी करेंगे उग्र आंदोलन एजीएम पर लगाए गुमराह करने के आरोप

Laxman Singh Bisht

Tue, Feb 11, 2025
एसबीआई की शाखा छतार में खोलने की मांग ने पकड़ा जोर सर्वे के विपरीत शाखा खोलने पर छतार वासी करेंगे उग्र आंदोलन एजीएम पर लगाए गुमराह करने के आरोप   चंपावत में सर्वे के बावजूद चंपावत के छतार में खुलने वाली एसबीआई की शाखा को अन्य जगह खोलने पर छतार वासियों में एसबीआई के अधिकारियों के खिलाफ काफी आक्रोश है। जल्द शाखा न खुलने पर समस्त छतारवासी उग्र आंदोलन की तैयारियों में जुट गए हैं। मंगलवार को पुनेठी विकास समिति छतार( चंपावत)के बैनर तले सभी लोगों ने छतार में एसबीआई की शाखा खोलने की मांग की है। लोगों का कहना है कि सर्वे होने के बाद भी क्षेत्र के लोगों के साथ छलावा किया जा रहा है। लोगों ने कहा कि स्टेट बैंक की ओर से प्रस्तावित नई शाखा को दबाव में मुख्य शाखा के समीप खोला जा रहा है। जो कि बैंक के व्यवसाय एवं जनहित दोनों के लिए उचित नहीं है। लोगों ने कहा छतार क्षेत्र में चंपावत की बड़ी आबादी निवास करती है। इसके अलावा सभी वाहनों के शोरूम होने के साथ ही सरकारी आवास व सरकारी कार्यालय भी छतार क्षेत्र में है। पर उसके बावजूद एसबीआई के अधिकारियों के द्वारा मनमानी करते हुए जनहित को ना देखते हुए दबाव में बैंक शाखा को अन्यत्र खोला जा रहा है। जो कि सरासर गलत है। जबकि बैंक शाखा खोलने के लिए जो सर्वे हुई थी उसमें छतार को उपयुक्त बताया गया था। पर उसके बावजूद दबाव के चलते नई शाखा को चंपावत के जीआईसी चौक पर खोला जा रहा है। छतार वासियों ने चेतावनी देते हुए कहा अगर एसबीआई नई शाखा को छतार में नहीं खोलता है। तो एसबीआई के खिलाफ लोग जोरदार आंदोलन करेंगे और एसबीआई से अपने सभी खातों को हटा लेंगे। लोगों ने कहा एसबीआई की मुख्य शाखा और प्रस्तावित शाखा की वास्तविक दूरी मात्र 850 मीटर है जबकि एजीएम पिथौरागढ़ गुमराह कर रहे हैं इसे दूरी को 2 कि.मी. बता रहे हैं उनके पत्र के सारे तथ्य ग़लत हैं उन्होंने कहा एसबीआई जो भी कदम उठाए जनहित को देखते हुए उठाए

विज्ञापन

जरूरी खबरें