Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:शहीद सैनिकों की स्मृति में पैतृक गांवों में स्थापित होंगी मूर्तियां

बाराकोट:चामी आषाढी मेले में रंगारंग कार्यक्रमों की मची धूम। विभिन्न प्रतियोगिता का हुआ आयोजन।

लोहाघाट पाटन में सजी सुरों की महफिल, कुमाऊंनी गीतों से गूंज उठी सांस्कृतिक संध्या

रुड़की:गोलियों के धमाके से दहला रुड़की भाई ने दो सगी बहनों को गोली मारकर उतारा मौत के घाट ।

चंपावत:मैरोली-कैरोली सड़क मे रतिया नदी में 30 मीटर स्पान सेतु निर्माण को 237.96 लाख की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृत

सूचना

: लोहाघाट:प्रतिबंध के बावजूद रीठा साहिब पहुंच रही है सिख श्रद्धालुओं की प्रतिबंधित लंबी बसे नगर में लग रहा है जाम 

Laxman Singh Bisht

Tue, May 14, 2024
प्रतिबंध के बावजूद रीठा साहिब पहुंच रही है सिख श्रद्धालुओं की प्रतिबंधित लंबी बसे नगर में लग रहा है जाम 21 में से 23 मई तक चंपावत जिले के रीठा साहिब में जोड़ मेले का आयोजन होने जा रहा है जिसके लिए देश के विभिन्न राज्यों से सिख श्रद्धालुओं की संगत रीठा साहिब पहुंच रही है वही चंपावत पुलिस प्रशासन के द्वारा रीठा साहिब गुरुद्वारा जाने के लिए ट्रकों व लंबी बसों को प्रतिबंधित किया गया है लेकिन प्रतिबंध के बावजूद सिख तीर्थ यात्रीयो की प्रतिबंधित 62 सीटर बसे धड़ल्ले से रीठासाहिब पहुंच रही है लंबी बसों को लोहाघाट से रीठा साहिब सड़क में सकरे मोड़ों में मुड़ने में काफी दिक्कतें हो रही है जिस कारण दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ चुका है जबकि इस सड़क में सिर्फ 32 सीटर बसों को ही चलने की अनुमति है वहीं मंगलवार को लोगों ने कहा अगर पुलिस व प्रशासन के द्वारा लंबी बसों को प्रतिबंधित किया गया है तो टनकपुर से चार बैरियरों को पार कर बसे रीठा साहिब कैसे पहुंच रहे हैं अगर कोई दुर्घटना होती है तो उसकी जिम्मेदारी किसकी होगी वहीं बसो के लोहाघाट पहुंचने पर खेतीखान मार्ग में भारी जाम लग रहा है जिस कारण लोगों व वाहन चालकों को काफी दिक्कतें हो रही है लोगों ने प्रशासन से जोड़ मेले तक लोहाघाट खेतीख़ान सड़क के टैक्सी स्टैंड को अन्यत्र शिफ्ट करने तथा सड़क किनारे खड़े वाहनों को हटाने की मांग की है ताकि सड़क में जाम की स्थिति पैदा ना हो

विज्ञापन

जरूरी खबरें