Friday 27th of March 2026

ब्रेकिंग

नैनीताल: खुपी में केएमयू बस दुर्घटनाग्रस्त एक की मौत सात घायल।

बाराकोट:बर्दाखान बिसराडी सड़क में डामरीकरण न होने पर ग्रामीणों की वि0सभा चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

लोहाघाट:राजकीय इंटर कॉलेज दिगालीचौड़ के विद्यार्थियों ने शारदा नदी में राफ्टिंग का लिया आनंद।

लोहाघाट:कनेडी के भूमिदार बाबा मंदिर में सुंदरकांड पाठ का हुआ आयोजन।

चंपावत:एसडीएम ने विभिन्न राजनीतिक दलों के साथ की एसआईआर को लेकर बैठक

: चंपावत:स्थानीय नागर निकाय सामान्य निर्वाचन को सफलतापूर्वक पूर्वक सम्पन्न कराए जाने हेतु सभी व्यवस्थाएं समय पर पूर्ण कर ली जाय : डीएम 

Laxman Singh Bisht

Wed, Jan 15, 2025
स्थानीय नागर निकाय सामान्य निर्वाचन को सफलतापूर्वक पूर्वक सम्पन्न कराए जाने हेतु सभी व्यवस्थाएं समय पर पूर्ण कर ली जाय : डीएम आदर्श आचार संहिता का पूर्ण पालन हो इस हेतु सभी नगर निकाय क्षेत्रों में mcc की टीम लगातार भ्रमण कर सरकारी एवं सार्वजनिक स्थानों में लगाई गई प्रचार सामग्री को हटाया जाए व mcc का अनुपालन सुनिश्चित कराया जाय जिले के चारों नगर निकाय क्षेत्रों के सभी 40 बूथों में सभी आवश्यक व्यवस्था विद्युत पेयजल,फर्नीचर आदि व्यवस्था सुदृढ़ रहे इस हेतु संबंधित सेक्टर मजिस्ट्रेट अभी से अपने क्षेत्रान्तर्गत पड़ने वाले बूथों का निरीक्षण कर लें मतदान व मतगणना कार्मिकों को प्रशिक्षण उपलब्ध कराए जाने हेतु सभी तैयारी पूर्ण कर ली जाय*।स्थानीय नागर निकाय सामान्य निर्वाचन 2024–25 को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराए जाने के सम्बन्ध में जिलाधिकारी नवनीत पाण्डे ने निर्वाचन से जुड़े अधिकारियों के साथ बैठक कर उन्हें निर्वाचन को सम्पन्न कराए जाने हेतु आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्थानीय नागर निकाय सामान्य निर्वाचन को सफलतापूर्वक सम्पन्न करने हेतु सभी तैयारियां ससमय पूर्ण कर ली जाय। उन्होंने मतदान/मतगणना कार्मिकों को निर्वाचन संबंधित प्रशिक्षण दिए जाने के संबंध में नोडल अधिकारी प्रशिक्षण एवं कार्मिक को आवश्यक निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने चुनाव ड्यूटी में तैनात मतदान कार्मिकों को पोस्टल बैलेट के माध्यम से दी जा रही मतदान सुविधा के संबंध में की जा रही तैयारियों की जानकारी लेते हुए आवश्यक निर्देश नोडल अधिकारी पोस्टल बैलेट को दिए।बैठक में अवगत कराया कि निर्वाचन डयूटी में तैनात कार्मिकों को 15 जनवरी प्रथम प्रशिक्षण के दिन पोष्टल बैलेट हेतु आवेदन फॉर्म उपलब्ध कराए जाएंगे, और उनसे 20 जनवरी को द्वितीय प्रशिक्षण के दिन आवेदन प्राप्त कर उन्हें संबंधित आरओ को उपलब्ध कराए जाएंगे तथा दिनांक 22 जनवरी को मतदान पार्टियां जब सामग्री लेकर बूथों को प्रस्थान करेंगे उसी समय संबंधित कार्मिक पोस्टल बैलेट से अपना मत डाल सकेगा इसकी व्यवस्था संबंधित आरओ द्वारा डिस्पैच स्थल गौरलचौड़ में बनाई जा रही है। इस सम्बंध में जिलाधिकारी ने सभी आरओ व नोडल पोषटल बैलेट को आवश्यक व्यवस्थाऐं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि 22 जनवरी को गोरल चौड़ मैदान चम्पावत से 12:00 बजे तक सभी चारों नागर निकाय की मतदान पार्टियां रवाना हो जाएंगी। बैठक में अवगत कराया कि जो मतदान कार्मिक 22 जनवरी को अपना पीबी जमा/मतदान नहीं कर सकता है,उन्हें 23 जनवरी को भी अवसर दिया गया है ऐसे कार्मिक संबंधित बूथ में पीठासीन अधिकारी को अपने दोनों मत(अध्यक्ष व वार्ड सदस्य) के लिफाफे उपलब्ध करा सकते हैं,जिन्हें संबंधित पीठासीन अधिकारी द्वारा रिटर्निंग अधिकारी को जमा किया जाएगा। अगर कोई मतदान कार्मिक मतदान के दिन भी पोस्टल बैलेट जमा नहीं कर पाते हैं तो वे 24 जनवरी की रात्रि 08 बजे तक स्वयं अपनी जिम्मेदारी के साथ रिटर्निंग अधिकारी कार्यालय में अपना पोस्टल बैलेट जमा कर सकते हैं। जिलाधिकारी ने प्रभारी यातायात को निर्वाचन हेतु वाहनों की व्यवस्था ससमय पूर्ण करने हेतु निर्देश दिए।   बैठक में अवगत कराया कि *मतदान कार्मिकों को प्रशिक्षण दो चरणों में दिया जाएगा प्रथम चरण में 15 जनवरी को सभी पीठासीन अधिकारियों एवं मतदान अधिकारी प्रथम को तथा द्वितीय प्रशिक्षण 20 जनवरी को सभी पीठासीन अधिकारियों एवं सभी मतदान अधिकारी प्रथम द्वितीय एवं तृतीय को दिया जाएगा*।इसी प्रकार सभी *मतगणना कार्मिकों को प्रथम प्रशिक्षण 17 जनवरी को व द्वितीय प्रशिक्षण 24 जनवरी को दिया जायेगा*।25 जनवरी को मतगणना होगी जिसमें सर्वप्रथम पोस्टल बैलेट की मतगणना होगी।बैठक में जिलाधिकारी ने सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट को अपने-अपने बूथों का निरीक्षण कर लेने के साथ ही उनमें पेयजल, विद्युत तथा आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के साथ ही,मतदान के दिन 05 बजे लाईन में खड़े मतदाताओं के मतदान बाद भी मतदान सुचारू रहेगा ऐसे बूथों में विद्युत व्यवस्था हेतु विद्युत विभाग को निर्देश दिए। साथ ही स्वास्थ्य विभाग को भी आवश्यक फर्स्ट एड किट समय पर उपलब्ध कराने हेतु निर्देश दिए।  जिलाधिकारी ने निर्वाचन व्यय के संबंध में जानकारी लेते हुए आवश्यक निर्देश देते हुए सोशल मीडिया/समाचार पत्रों में भी निर्वाचन व्यय पर नजर रखे जाने के निर्देश सम्बंधित नोडल अधिकारी को निर्देश दिए। बैठक में अवगत कराया कि सभी बूथों में मतदान पार्टियां 22 जनवरी को ही पहुंच जाएंगी इस हेतु चारों नागर निकायों के अधिशासी अधिकारी बूथों में रहने और भोजन आदि की व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने कहा कि इसबार सभी 40 बूथों में एक–एक महिला कार्मिक जो द्वितीय मतदान अधिकारी होंगी वे मतदान टीम के साथ आवश्यक सामग्री प्राप्त कर 22 जनवरी को सम्बंधित बूथ तक जायेंगी और रात्रि विश्राम हेतु अपने घर जाएंगे तथा 23 जनवरी को मतदान प्रारम्भ होने से पूर्व अपने बूथ पर पहुंचना सुनिश्चित करेंगे। शेष कार्मिक बूथ पर ही रहेंगी।जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि जिन कार्मिकों की तैनाती मतदान एवं मतगणना में लगाई गई हैं और यदि उनका स्वास्थ्य खराब है तो ड्यूटी से हटाए जाने हेतु उन्हें मेडिकल बोर्ड के समक्ष उपस्थित होना होगा। बोर्ड द्वारा जारी प्रमाण पत्र पर ही ड्यूटी हटेगी।जिला निर्वाचन अधिकारी ने समस्त रिटर्न अधिकारियों,उप जिलाधिकारियों, तहसीलदारों को निर्देश दिए कि चुनाव आदर्श आचार संहिता का सख्ती से अनुपालन करना सुनिश्चित कराएं तथा सरकारी एवं सार्वजनिक स्थलों से प्रचार सामग्री को हटाएं।इस दौरान उन्होंने निर्वाचन में अधिकारी ने निर्वाचन व्यय में प्रशिक्षण की तैयारी संवेदनशील तथा अतिसंवेदनशील बूथों के बारे में की जानकारी दी।बैठक में पुलिस अधीक्षक अजय गणपति ने निर्वाचन के दौरान आवश्यक पुलिस सुरक्षा, चुनाव आदर्श आचार संहिता आदि के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि निर्वाचन को सफलतापूर्वक संपन्न कराया जाना सभी की जिम्मेदारी है। इस हेतु पूरी तैयारी कर ली गई है।  बैठक में मुख्य विकास अधिकारी संजय कुमार सिंह,नोडल एमसीएमसी अपर जिलाधिकारी जयवर्द्धन शर्मा सहित सभी आरओ,एआरओ सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

जरूरी खबरें