रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : बाराकोट :सीएम घोषणा के बावजूद क्वारखोली पड़ासोंसेरा सड़क में नहीं हुआ कार्य शुरू।
Laxman Singh Bisht
Tue, Apr 28, 2026
सीएम घोषणा के बावजूद क्वारखोली पड़ासोंसेरा सड़क में नहीं हुआ कार्य शुरू।
बरसों से बदहाल पड़ी सड़क पर ग्रामीणों ने जताई नाराजगी प्रशासन से जल्द सड़क निर्माण की मांग

चम्पावत जिले के विकासखंड बाराकोट की क्वारखोली - पड़ासोंसेरा सड़क की हालत इतनी खराब हो चुकी है कि ग्रामीणों का सड़क में यात्रा करना तक दूभर हो गया है । ग्रामीण बरसों से सड़क में डामरीकरण की मांग कर रहे है । लेकिन अब तक सिर्फ आश्वासन ही हाथ लगे हैं ।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा सड़क निर्माण की घोषणा के बावजूद सड़क में काम शुरू न होना ग्रामीणों के आक्रोश को और बढ़ा रहा है । सवाल यह उठ रहा है कि जब घोषणा हो चुकी है , तो फिर निर्माण कार्य में इतनी देरी क्यों ? स्थानीय निवासी अधिवक्ता लोकमान अधिकारी ने इस समस्या को प्रशासन के सामने मजबूती से उठाया । उन्होंने जनता मिलन कार्यक्रम में पहुंचकर जिलाधिकारी को पत्र सौंपा और सड़क निर्माण कार्य जल्द शुरू कराने की मांग की । इस बदहाल सड़क का असर सिर्फ एक गांव तक सीमित नहीं है । सुराकोट , रावलगांव , सीमलटुकरा , झिरकुनी , छुलापें और पड़ासोंसेरा जैसे कई गांवों के लोग रोजाना इस खराब सड़क से जूझने को मजबूर हैं । बारिश के दिनों में हालात और भी भयावह हो जाते हैं । सड़क खराब होने से मरीजों को अस्पताल पहुंचाने में देरी होती है , बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होती है और रोजगार के अवसर भी सीमित हो जाते हैं । ग्रामीणों का कहना है कि सड़क सिर्फ सुविधा नहीं , बल्कि उनके जीवन की जरूरत है । ग्रामीणों ने साफ कर दिया है कि अगर जल्द ही सड़क निर्माण शुरू नहीं हुआ , तो वे बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होंगे । अब प्रशासन और सरकार इस पर कितनी जल्दी संज्ञान लेते हुए ग्रामीणों को सड़क के झटको से निजात दिलाता हैं ।
