Monday 24th of August 2026

ब्रेकिंग

हल्द्वानी:वन पंचायत को संवैधानिक दर्जा व मानदेय की मांग वन सरपंचों का विशाल प्रदर्शन।

लोहाघाट:पासम के सात सीटर विद्या वाहिनी वाहन में जा रही है 15 से अधिक छात्राएं। अतिरिक्त वाहन की मांग।

लोहाघाट:मां झूमाधुरी मेले को लेकर ग्रामीणों को बैठक। 19 सितंबर को निकलेगी रथ यात्रा।

चंपावत:कृषि कुम्भ’ में चम्पावत के अधिकाधिक किसान करें प्रतिभाग : जिलाधिकारी

चंपावत:मेरा विद्यालय–मेरी जमीन’ अभियान से विद्यालयों को मिलेगा भूमि का वैधानिक अधिकार

सूचना

: बाराकोट विद्युत सब स्टेशन में पेड़ गिरने से क्षेत्र के विद्युत व्यवस्था हुई बाधित विद्युत कर्मियों ने मरम्मत का कार्य किया शुरू

Laxman Singh Bisht

Fri, Sep 13, 2024
बाराकोट विद्युत सब स्टेशन में पेड़ गिरने से क्षेत्र के विद्युत व्यवस्था हुई बाधित विद्युत कर्मियों ने मरम्मत का कार्य किया शुरू लगातार बारिश के कारण शुक्रवार को बाराकोट के विद्युत विभाग के सब स्टेशन के पास विद्युत लाइन में चीड़ के पेड़ गिरने से बाराकोट क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था ठप हो गई है क्षेत्र में पिछले 72 घंटे से हो रही भारी बारिश से जहां रोड बंद है वहीं विद्युत व्यवस्था भी चरमरा गई है सुबह से ही बाराकोट में पेड़ गिरने से विद्युत बाधित हो गई थी सूचना में विद्युत विभाग के अभियंता अशोक कुमार के नेतृत्व में मूसलाधार बारिश में कर्मचारियों ने पूरी मेहनत से विद्युत लाइन को ठीक करना शुरू किया बाराकोट के ज्येष्ठ प्रमुख नंदा बल्लभ बगौली ने उनके कार्य की सराहना करते हुए कहा की विद्युत विभाग के बाराकोट में कार्यरत कर्मचारी पूरी मेहनत के साथ कार्य करते हैं और आज भी लगातार बारिश में अपनी जान जोखिम में डाल कर विद्युत लाइन को सुचारू करने का कार्य उनके द्वारा किया गया हैं उनका कार्य कबीले तारीफ हैं अभियंता अशोक कुमार ने बताया लाइन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुई है बताया वैकल्पिक व्यवस्था बनाकर बाराकोट में विद्युत व्यवस्था को सुचारू कर दिया है कल लाइन मरम्मत का कार्य किया जाएगा उन्होंने बताया बारिश से जगह-जगह पोल गिरने से विभाग को काफी क्षति पहुंची है इस दौरान सहायक कमल किशोर जोशी, नारायण सिंह, हरीश राम आदि मौजूद रहे

विज्ञापन

जरूरी खबरें