रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : भारी बारिश के चलते चम्पावत जनपद के समस्त विद्यालयों और आंगनवाड़ी केंद्रों में आज रहेगा अवकाश; शिक्षक रहेंगे उ
Laxman Singh Bisht
भारी बारिश के चलते चम्पावत जनपद के समस्त विद्यालयों और आंगनवाड़ी केंद्रों में आज रहेगा अवकाश; शिक्षक रहेंगे उपस्थित

भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान और क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश को देखते हुए चम्पावत जनपद के सभी स्कूलों और आंगनवाड़ी केंद्रों में कल, 02 जुलाई 2026 (गुरुवार) को एक दिवसीय अवकाश घोषित किया गया है। मुख्य शिक्षा अधिकारी मान सिंह ने इस संबंध में आधिकारिक जानकारी देते हुए बताया कि मौसम विभाग की चेतावनी के अनुसार 02 जुलाई को उत्तराखंड के पर्वतीय जनपदों में कहीं-कहीं गरज के साथ आकाशीय बिजली चमकने और भारी से अत्यंत भारी बारिश होने की आशंका है। वर्तमान में लगातार हो रही वर्षा के कारण स्थानीय नदी-नालों का जलस्तर भी तेजी से बढ़ सकता है, जिससे स्कूली छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को खतरा हो सकता है। इसी सुरक्षात्मक पहलू को ध्यान में रखते हुए जनपद के अंतर्गत कक्षा 1 से 12 तक संचालित होने वाले समस्त राजकीय, परिषदीय, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों और सभी आंगनवाड़ी केंद्रों को एक दिन के लिए बंद रखने का निर्णय लिया गया है।मुख्य शिक्षा अधिकारी ने स्पष्ट किया है कि भले ही छात्र-छात्राओं के लिए अवकाश रहेगा, लेकिन समस्त विद्यालयों में शिक्षकों की उपस्थिति अनिवार्य होगी ताकि प्रशासनिक व अन्य आवश्यक कार्य सुचारू रूप से चलते रहें। उन्होंने चम्पावत के समस्त खंड शिक्षा अधिकारियों और जिला कार्यक्रम अधिकारी को सख्त निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में इस आदेश का पूरी तरह से अनुपालन सुनिश्चित कराएं। प्रशासन ने सभी अभिभावकों और बच्चों से भी अपील की है कि वे भारी बारिश और बढ़ते जलस्तर को देखते हुए सतर्क रहें और अनावश्यक रूप से नदी-नालों के आसपास जाने से बचें।
विज्ञापन
चंपावत:सीएम धामी के जन्मदिवस पर “सेवा संकल्प अभियान” के तहत भव्य कार्यक्रम का आयोजन
बाराकोट: प्रधान संगठन बाराकोट का विकासखंड कार्यालय में धरना प्रदर्शन व तालाबंदी
लोहाघाट:पार्किंग को लेकर पालिका और लोहाघाट विकास संघर्ष समिति के बीच बैठक यथावत रहेगी स्थिति। पालिका करेगी पार्किंग की व्यवस्था।
चंपावत:धामी सरकार यूआईआईडीबी के माध्यम से सरकारी संपत्तियों को राज्य के बाहरी लोगों को देने की कर रही तैयारी:कांग्रेस जिला अध्यक्ष
चंपावत:यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष सक्षम अधिकारी ने जिला कार्यकारिणी का किया विस्तार
चंपावत:डबल इंजन सरकार में चंपावत जिले में क्यों परेशान है पशुपालक?
लोहाघाट में भाजपा ने धूमधाम से मनाया सीएम धामी का जन्म दिवस।
लोहाघाट:मां झूमाधूरी नंदा अष्टमी महोत्सव का रंगा रंग आगाज लोहाघाट विधायक ने किया शुभारंभ। महिलाओं ने निकाली भव्य कलश यात्रा।
चंपावत:क्षेत्र पंचायत पाटी की बीडीसी बैठक सम्पन्न, विकास कार्यों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं पर हुई विस्तृत सकारात्मक चर्चा
लोहाघाट:11:00 बजे तक नहीं खुले समाज कल्याण कार्यालय के ताले जनता करती रही इंतजार।