Tuesday 10th of March 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:सीमांत पंचेश्वर को रोडवेज बस संचालन की मांग डीएम को ज्ञापन।

बाराकोट:सर्वाइकल कैंसर के बचाव को लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मे एचपीवी वैक्सीन अभियान शुरू।

लोहाघाट:लोक गायिका रिंकू राणा के निधन पर लोहाघाट में लोक कलाकारों ने जताया दुख।

लोहाघाट ट्रेंचिंग ग्राउंड में लीगेसी वेस्ट के वैज्ञानिक निस्तारण का कार्य शुरू।

लोहाघाट:जिला चिकित्सालय से रेफर तीन गर्भवतियो का जटिल ऑपरेशन कर डॉक्टर मोनिका गिरी ने बचाई जान।

: लोहाघाट:तूफानी बरसात से जनजीवन हुआ अस्त व्यस्त रायनगर चौड़ी व नगर के घरों मे घुसा पानी। विभागों के ड्रेनेज सिस्टम की खुली पोल

Laxman Singh Bisht

Mon, May 27, 2024
तूफानी बरसात से जनजीवन हुआ अस्त व्यस्त रायनगर चौड़ी व नगर के घरों मे घुसा पानी। विभागों के ड्रेनेज सिस्टम की खुली पोल लोहाघाट मे रविवार की शाम को हुई तूफानी वर्षा से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। तथा कई सड़क मार्ग अवरुद्ध हो गए हैं। बाजारों में नालियां बंद होने से पानी घरों व दुकानों में घुस गया। वही नगर के समीप राय नगर चौड़ी के एकमात्र बच्चों के खेल के मैदान में पानी भर गया है। इस मैदान का हाल ही में राजकीय पीजी कॉलेज द्वारा समतलीकरण किया गया था। लेकिन बीच में गहरा होने के कारण पूरा मैदान पानी से लबालब भरा गया है। जिस कारण फील्ड से होता हुआ बरसात का पानी रायनगर चौड़ी के कई घरों व गौशालाओं में घुस गया जिस कारण ग्रामीणों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। फील्ड मे पानी से भरने के कारण सुबह यहां लगातार दौड़ तथा अन्य प्रेक्टिस करने वाले युवाओं को काफी मायूस होना पड़ा। वहीं ग्रामीणों व खिलाड़ियों ने महाविद्यालय प्रशासन से खेल मैदान को ठीक करने की मांग की है। वही नगर के बोट हाउस की सड़क से बहता हुआ बरसात के पानी ने पंचेसर टैक्सी स्टैंड में काफी तबाही मचाई इसके अलावा पुल्ला सड़क में जिला पंचायत के कूड़े दानों में पड़ा हुआ कूड़ा बरसात के साथ बहता हुआ जयंती भवन के पास पीडब्ल्यूडी की नालियों में घुस गया और नालियां बंद हो गई जिस कारण बरसात का पानी लोगों के घरों में जा घुसा और लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा लोगों ने संबंधित विभाग से ड्रेनेज सिस्टम को दुरुस्त करने की मांग की है कुल मिलाकर एक बरसात ने विभागों के ड्रेनेज सिस्टम की पोल खोल कर रख दी है  प्रशासन ने संज्ञान लेना चाहिए

जरूरी खबरें