Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:शहीद सैनिकों की स्मृति में पैतृक गांवों में स्थापित होंगी मूर्तियां

बाराकोट:चामी आषाढी मेले में रंगारंग कार्यक्रमों की मची धूम। विभिन्न प्रतियोगिता का हुआ आयोजन।

लोहाघाट पाटन में सजी सुरों की महफिल, कुमाऊंनी गीतों से गूंज उठी सांस्कृतिक संध्या

रुड़की:गोलियों के धमाके से दहला रुड़की भाई ने दो सगी बहनों को गोली मारकर उतारा मौत के घाट ।

चंपावत:मैरोली-कैरोली सड़क मे रतिया नदी में 30 मीटर स्पान सेतु निर्माण को 237.96 लाख की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृत

सूचना

: लोहाघाट:हल्द्वानी रीठा साहिब बस सेवा का संचालन बंद होने से यात्री परेशान रोडवेज प्रबंधन से बस संचालन शुरू करने की उठाई मांग 

Laxman Singh Bisht

Thu, Feb 13, 2025
हल्द्वानी रीठा साहिब बस सेवा का संचालन बंद होने से यात्री परेशान रोडवेज प्रबंधन से बस संचालन शुरू करने की उठाई मांग हल्द्वानी से रीठा साहिब चलने वाली उत्तराखंड परिवहन निगम की हल्द्वानी डिपो की बस का संचालन पिछले कई दिनों से बंद पड़ा हुआ है जिस कारण यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है जिसको लेकर यात्रियों वह क्षेत्र वासियों में रोडवेज प्रबंधन के खिलाफ काफी आक्रोश है लोगों ने कहा इस बस सेवा के संचालन से लधीया घाटी क्षेत्र के लोगों को काफी सुविधा हो रही थी तथा बुजुर्गों को भी निशुल्क सेवा का लाभ मिल रहा था लेकिन कई दिनों से बस के न चलने से हल्द्वानी आने जाने वाले यात्रियों को काफी दिक्कतें उठानी पड़ रही है वही आज टनकपुर बस स्टेशन में यात्रियों के द्वारा कई घंटे बस का इंतजार किया गया लेकिन बस नहीं आई लोगों ने हल्द्वानी डिपो के महाप्रबंधक से बस सेवा का संचालन सुचारु रूप से करने की मांग की है स्थानीय लोगों का कहना है बड़ी संख्या में छात्र बुजुर्ग व महिलाएं इस सेवा का लाभ लेती है पर रोडवेज प्रबंधन की कार्य प्रणाली के चलते उन्हें इस वक्त काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है

विज्ञापन

जरूरी खबरें