Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:शहीद सैनिकों की स्मृति में पैतृक गांवों में स्थापित होंगी मूर्तियां

बाराकोट:चामी आषाढी मेले में रंगारंग कार्यक्रमों की मची धूम। विभिन्न प्रतियोगिता का हुआ आयोजन।

लोहाघाट पाटन में सजी सुरों की महफिल, कुमाऊंनी गीतों से गूंज उठी सांस्कृतिक संध्या

रुड़की:गोलियों के धमाके से दहला रुड़की भाई ने दो सगी बहनों को गोली मारकर उतारा मौत के घाट ।

चंपावत:मैरोली-कैरोली सड़क मे रतिया नदी में 30 मीटर स्पान सेतु निर्माण को 237.96 लाख की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृत

सूचना

: लोहाघाट:जंगल में आग लगाते हुए बुजुर्ग केमरे में हुआ केद वन विभाग जुटा कार्यवाही में

Laxman Singh Bisht

Tue, May 7, 2024
जंगल में आग लगाते हुए बुजुर्ग केमरे में हुआ केद वन विभाग जुटा कार्यवाही में चंपावत जिले में जंगल की आग ने कहर मचाया हुआ है जिस कारण जंगलों को भारी नुकसान पहुंचा है वहीं प्रशासन, वन विभाग व पुलिस लोगों को जंगलों में आग न लगाने के लिए जागरुक कर रहा है तथा कई लोगों में मुकदमे में भी दर्ज हुए हैं वहीं कुछ ऐसे लोग भी हैं जिन पर इन बातों का कोई फर्क पड़ता नजर नहीं आ रहा है और भी लगातार जंगलों में आग लगा रहे हैं ऐसी ही एक घटना लोहाघाट ब्लॉक में केमरे में कैद हुई है एसबीआई कर्मी मनोहर गोस्वामी ने बताया सोमवार साम को वह ड्यूटी के बाद अपने घर को जा रहे थे तभी पंचेश्वर रोड में उन्हें किमतोली और कोटला के बीच एक व्यक्ति जंगल में आग लगाता हुआ नजर आया जिसके द्वारा जंगल में आग लगाई जा रही थी गोस्वामी ने बताया उनके द्वारा जब हल्ला किया गया तो वह व्यक्ति भाग गया उन्होंने बताया इस घटना को उन्होंने केमरे में कैद कर लिया है गोस्वामी ने बताया आग से जंगल को काफी नुकसान पहुंचा है उन्होंने वन विभाग से कार्यवाही की मांग की है वही लोहाघाट रेंजर दीप जोशी ने बताया मामला उनके संज्ञान में आया है आग लगाने वाले व्यक्ति की पहचान की जा रही है उक्त व्यक्ति के खिलाफ वन विभाग की सुसंगत धाराओं तथा थाने में मुकदमा दर्ज किया जाएगा रेंजर जोशी ने लोगों से जंगलों में आग न लगाने की अपील की है रेंजर ने बताया आग लगाते हुए पकड़े जाने पर आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धाराओ में मुकदमा दर्ज किया जाएगा उन्होने जंगल में आग लगाने वाले लोगो की सूचना बन विभाग को देने की अपील की है

विज्ञापन

जरूरी खबरें