Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:शहीद सैनिकों की स्मृति में पैतृक गांवों में स्थापित होंगी मूर्तियां

बाराकोट:चामी आषाढी मेले में रंगारंग कार्यक्रमों की मची धूम। विभिन्न प्रतियोगिता का हुआ आयोजन।

लोहाघाट पाटन में सजी सुरों की महफिल, कुमाऊंनी गीतों से गूंज उठी सांस्कृतिक संध्या

रुड़की:गोलियों के धमाके से दहला रुड़की भाई ने दो सगी बहनों को गोली मारकर उतारा मौत के घाट ।

चंपावत:मैरोली-कैरोली सड़क मे रतिया नदी में 30 मीटर स्पान सेतु निर्माण को 237.96 लाख की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृत

सूचना

: लोहाघाट:करोड़ों खर्च करने के बाद भी सफेद हाथी बनी पार्किंग /पुलिस के सुगम यातायात के दावे फेल /महिला होमगार्डो ने पुलिस पर सहयोग न करने के लगाए आरोप 

Laxman Singh Bisht

Mon, Feb 10, 2025
करोड़ों खर्च करने के बाद भी सफेद हाथी बनी पार्किंग पुलिस के सुगम यातायात के दावे फेल महिला होमगार्डो ने पुलिस पर सहयोग न करने के लगाए गंभीर आरोप लोहाघाट में पुलिस के द्वारा लोगों को सुगम यातायात देने के दावे फेल नजर आ रहे हैं लोहाघाट नगर के हर चौराहे हर सड़क में नो पार्किंग जोन में खड़ी गाड़ियां पुलिस के दावो की पोल खोलती नजर आ रही है यातायात व्यवस्था संभालने के लिए नगर के हर चौराहे में महिला होमगार्ड तैनात तो की गई है और उनके लिए यातायात व्यवस्था को संभालना टेढ़ी खीर साबित हो रहा है होमगार्ड की महिला जवानों ने अपनी सफाई देते हुए कहा लोग उनकी बातें सुनते तक नहीं है और गाड़ियों को जबरन पार्क करते हैं तथा कुछ कहने पर उनसे लड़ाई झगड़े के लिए उतारू हो जाते हैं जब वह पुलिस से शिकायत करती हैं तो मामले में कोई संज्ञान नहीं लिया जाता है उन्होंने कहा पुलिस उन्हें सहयोग नहीं करती है वहीं लोगों ने कहा नगर पालिका द्वारा करोड़ों रुपए की लागत से नगर कार पार्किंग का निर्माण कार्य किया गया पर वह सफेद हाथी बनी हुई है और लोहाघाट नगर के हर चौराहे व सड़कों में खड़े होने वाले वाहनों को पुलिस हटाने में नाकाम है जिस कारण नगर की जनता को जाम से जूझना पड़ता है तथा राहगीरों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता है और पुलिस दो दिन का अभियान चलाकर मामले को ठंडे बस्ते में डाल देती है लोगों ने कहा नगर की यातायात व्यवस्था को महिला होमगार्डों के हवाले कर दिया गया है जिनका ध्यान ड्यूटी में कम व मोबाइल में ज्यादा रहता है लोगों ने नगर पालिका से जल्द पार्किंग को शुरू करने तथा एसपी चंपावत से नगर की यातायात व्यवस्था को सुचारु करने की मांग की है

विज्ञापन

जरूरी खबरें