Friday 27th of March 2026

ब्रेकिंग

बाराकोट:बर्दाखान बिसराडी सड़क में डामरीकरण न होने पर ग्रामीणों की वि0सभा चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

लोहाघाट:राजकीय इंटर कॉलेज दिगालीचौड़ के विद्यार्थियों ने शारदा नदी में राफ्टिंग का लिया आनंद।

लोहाघाट:कनेडी के भूमिदार बाबा मंदिर में सुंदरकांड पाठ का हुआ आयोजन।

चंपावत:एसडीएम ने विभिन्न राजनीतिक दलों के साथ की एसआईआर को लेकर बैठक

चंपावत ललुवा पानी सड़क में पैच वर्क पर उठा सवाल लोगों ने जताई नाराजगी

: लोहाघाट:धुनाघाट निवासी पुर्व सेनिक समाज सेवी रघुवर सिंह बोहरा का 43 वर्ष की आयु में निधन गरीबों की सेवा में हमेशा रहते थे तत्पर क्षेत्र में शोक की लहर

Laxman Singh Bisht

Mon, Jan 13, 2025
18 जनवरी को होना था दोनों पुत्रों का यज्ञोपवीत संस्कार पाटी ब्लॉक के धुनाघाट निवासी पूर्व सैनिक रघुवर सिंह बोहरा का 43 वर्ष की आयु में निधन हो गया बोहरा के निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर छा गई बोरा भाजपा के मंडल अध्यक्ष की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं बोहरा के निधन पर भाजपा के पूर्व विधायक पूरन सिंह फर्त्याल ने दुख जताते हुए कहा आज हमने भाजपा का एक सच्चा सिपाही व एक समाज सेवक को खो दिया है जिस पर यकीन कर पाना मुश्किल हो रहा है क्षेत्र के समाजसेवी बबलू देऊ ने बताया रघुवीर सिंह क्षेत्र में हमेशा गरीब , असहाय, दिव्यांगों की हमेशा सेवा में तत्पर रहते थे और अपनी पेंशन का आधा हिस्सा जरूरतमंद लोगों की सेवा में खर्च कर देते थे चाहे राशन हो या तेल गांवों के लिए बर्तन जोडना हो ।तमाम कार्य अपने पेंशन से पूरा करते थे उनके द्वारा धुनाघाट क्षेत्र में लगभग 70 लोगों को उज्जवला गैस कनेक्शन ओर अनके लोगो के राशन कार्ड ,किसान सम्मान निधि लगाने का कार्य उनके द्वारा किए गये क्षेत्र में सामाजिक कार्यों में बड चढ़ कर भागीदारी करते थे कोरोना काल में भी बोहरा के द्वारा लोगों की बहुत सेवा की गई थी 18 जनवरी को उनके दोनों पुत्रों के यज्ञोपवीत संस्कार की तैयारी चल रही थी बोहरा के निधन से धूनाघाट क्षेत्र को बड़ा नुकसान पहुंचा है उनके निधन पर पूर्व विधायक पूरन सिंह फर्त्याल , सांसद अजय टम्टा , ज़िला पंचायत प्रशासक ज्योति राय , पाटी ब्लाक प्रशासक सुमनलता लता , बाज गांव क्षेत्र पंचायत सदस्य कविता देऊं बबलू देऊं , विजय बोहरा सहित कई लोगों ने शोक प्रकट किया

जरूरी खबरें