Monday 24th of August 2026

ब्रेकिंग

हल्द्वानी:वन पंचायत को संवैधानिक दर्जा व मानदेय की मांग वन सरपंचों का विशाल प्रदर्शन।

लोहाघाट:पासम के सात सीटर विद्या वाहिनी वाहन में जा रही है 15 से अधिक छात्राएं। अतिरिक्त वाहन की मांग।

लोहाघाट:मां झूमाधुरी मेले को लेकर ग्रामीणों को बैठक। 19 सितंबर को निकलेगी रथ यात्रा।

चंपावत:कृषि कुम्भ’ में चम्पावत के अधिकाधिक किसान करें प्रतिभाग : जिलाधिकारी

चंपावत:मेरा विद्यालय–मेरी जमीन’ अभियान से विद्यालयों को मिलेगा भूमि का वैधानिक अधिकार

सूचना

: लोहाघाट के चौकड़ी क्षेत्र के जंगलों में लगी भीषण आग फायर कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू वन संपदा को पहुंचा काफी नुकसान

Laxman Singh Bisht

Mon, Apr 17, 2023
लोहाघाट के चौकड़ी क्षेत्र में जंगलों में लगी भीषण आग गर्मी बढ़ने के साथ-साथ लोहाघाट क्षेत्र के जंगलो में आग लगने का सिलसिला भी शुरू हो गया है लोहाघाट के चौकड़ी क्षेत्र के जंगलों में अचानक भीषण आग लग गई और जंगल धू धू कर जलने लगा ग्रामीणों के द्वारा लोहाघाट फायर स्टेशन को सूचना दी गई जिसके बाद फायर स्टेशन प्रभारी श्याम बहादुर थापा के नेतृत्व में फायर कर्मी जंगल पहुंचे और 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद फायर कर्मियों ने फायर बीटिंग मेथड से आग पर काबू पाया लेकिन तब तक आग से बहुमूल्य बाज ,बुरास, काफल आदि के बहुमूल्य पेड़ों को काफी क्षति पहुंची है तथा आग से वन संपदा को काफी नुकसान पहुंचा है वही जंगलों में आग लगने से जंगली जानवरों को भी काफी नुकसान पहुंच रहा है आग से बचने के लिए जंगली जानवर आबादी की ओर रुख कर रहे हैं वही लोहाघाट क्षेत्र के रेंजर दीप जोशी ने जंगल में आग लगने पर तुरंत वन विभाग व फायर स्टेशन को सूचना देने की अपील लोगों करी है

विज्ञापन

जरूरी खबरें