Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:शहीद सैनिकों की स्मृति में पैतृक गांवों में स्थापित होंगी मूर्तियां

बाराकोट:चामी आषाढी मेले में रंगारंग कार्यक्रमों की मची धूम। विभिन्न प्रतियोगिता का हुआ आयोजन।

लोहाघाट पाटन में सजी सुरों की महफिल, कुमाऊंनी गीतों से गूंज उठी सांस्कृतिक संध्या

रुड़की:गोलियों के धमाके से दहला रुड़की भाई ने दो सगी बहनों को गोली मारकर उतारा मौत के घाट ।

चंपावत:मैरोली-कैरोली सड़क मे रतिया नदी में 30 मीटर स्पान सेतु निर्माण को 237.96 लाख की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृत

सूचना

: चंपावत:बनाग्नि नियंत्रण को लेकर वन विभाग की आपदा प्रबंधन कार्यशाला

Laxman Singh Bisht

Wed, Feb 12, 2025
बनाग्नि नियंत्रण को लेकर वन विभाग की आपदा प्रबंधन कार्यशाला वन पंचायत हॉल चंपावत में डीएफओ चंपावत की अध्यक्षता में वन पंचायत सरपंचों की वनाग्नि नियंत्रण एवं आपदा प्रबंधन संबंधी एक दिवसीय विकासखंड स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया बैठक में जंगलों को आग से बचाने को लेकर चर्चा की गई जिला मुख्यालय वन पंचायत हॉल मे वन विभाग की ओर से वन पंचायत सरपंचों की बना अग्नि नियंत्रण एवं आपदा प्रबंधन संबंध विकासखंड स्तरीय एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें फायर सीजन के दौरान वनों को आग से बचाने संबंधित अनेक प्रकार की जानकारी दी गई और जंगलों को आग से बचने की अपील की गई।15 फरवरी से शुरू हो रहे फायर सीजन को लेकर वन विभाग की ओर से तैयारी शुरू कर दी गई हैं। जिससे कि वनाग्नि की घटनाओं को काम किया जा सके। बुधवार को डीएफओ नवीन चंद्र पंत की अध्यक्षता में कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें वनाग्नि नियंत्रण एवं आपदा प्रबंधन संबंधित अनेक प्रकार की जानकारी देते हुए वनों को आग से बचाने और आग लगने की घटनाओं को कम करने पर चर्चा की गई। समुदाय केंद्रित सुरक्षा प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम के तहत अनेक प्रकार की प्रशिक्षण के माध्यम से जानकारी दी गई। विकासखंड से आए हुए सरपंचों एवं पंचों को अनेक प्रकार की जानकारी दी गई। और जंगलों में वनाग्नि की घटनाओं को रोकने पर चर्चा की गई। इस दौरान शीतलाखेत अल्मोड़ा अल्मोड़ा से आए हुए मास्टर ट्रेनर राजेंद्र पाठक ने प्रशिक्षण दिया। इस दौरान कार्यक्रम का संचालन एसडीओ नेहा चौधरी सौन ने किया। इस मौके पर रेंजर दिनेश चंद्र जोशी, डिप्टी रेंजर चतुर सिंह, वन दरोगा मोहित चौड़ाकोटी, राजेंद्र पाण्डे, घनश्याम फुलारा, सुंदर सामंत, वन वीट अधिकारी भुवन भट्ट, हरीश जोशी, बलवंत भंडारी, भुपाल रावत, कुंवर सिंह, मोहन तिवारी, निशा मेहता, उमेश भट्ट, गौरव, किशोर भट्ट, राजेंद्र दुमका सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें