Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:शहीद सैनिकों की स्मृति में पैतृक गांवों में स्थापित होंगी मूर्तियां

बाराकोट:चामी आषाढी मेले में रंगारंग कार्यक्रमों की मची धूम। विभिन्न प्रतियोगिता का हुआ आयोजन।

लोहाघाट पाटन में सजी सुरों की महफिल, कुमाऊंनी गीतों से गूंज उठी सांस्कृतिक संध्या

रुड़की:गोलियों के धमाके से दहला रुड़की भाई ने दो सगी बहनों को गोली मारकर उतारा मौत के घाट ।

चंपावत:मैरोली-कैरोली सड़क मे रतिया नदी में 30 मीटर स्पान सेतु निर्माण को 237.96 लाख की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृत

सूचना

: चंपावत: मुख्यमंत्री के निर्देशों की वन विभाग ने उड़ाई धज्जियां आग बुझाने नहीं पहुंचे बन कर्मी 

Laxman Singh Bisht

Sun, May 5, 2024
मुख्यमंत्री के निर्देशों की वन विभाग ने उड़ाई धज्जियां आग बुझाने नहीं पहुंचे बन कर्मी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के द्वारा जंगल की आग को काफी गंभीरता से लिया गया है तथा सभी जिलों के डीएम व वन विभाग के अधिकारियों को जंगल की आग की सूचना पर तुरंत रिस्पांस करने के कड़े निर्देश दिए हैं लेकिन वही मुख्यमंत्री के जिले चंपावत में वन विभाग पर मुख्यमंत्री के आदेशों का कोई असर होता नहीं दिख रहा है चंपावत जिले के पाटी ब्लॉक के महरौली गांव के जंगलों में शनिवार दोपहर को आग लग गई ग्रामीणों ने आरोप लगाते हुए कहा वन विभाग को आग लगने की सूचना दी गई थी लेकिन कोई भी बन कर्मी आग बुझाने नहीं पहुंचा विभाग के द्वारा सिर्फ ग्रामीणों को आग के पास न जाने की हिदायत दी गई ग्रामीणों ने कहा तेज हवा के साथ आग रात को गांव तक विकराल रूप लेकर पहुंच गई जिसके बाद गांव के ग्रामीणों के द्वारा आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया लेकिन सूचना के बाद भी बन कर्मी नहीं पहुंचे ग्रामीणों ने कहा आग से जंगलों व उनके फलदार पौधों को भारी नुकसान पहुंचा है ग्रामीणों ने कहा क्षेत्र की जनता भगवान भरोसे है जबकि मुख्यमंत्री ने जंगल की आग पर विभाग को तुरंत रिस्पांस करने के निर्देश दिए हैं ग्रामीणों में वन विभाग के खिलाफ काफी आक्रोश है वही इस मामले में डीएफओ चंपावत से जानकारी चाही गई तो उनका फोन तक नहीं उठा

विज्ञापन

जरूरी खबरें