Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:शहीद सैनिकों की स्मृति में पैतृक गांवों में स्थापित होंगी मूर्तियां

बाराकोट:चामी आषाढी मेले में रंगारंग कार्यक्रमों की मची धूम। विभिन्न प्रतियोगिता का हुआ आयोजन।

लोहाघाट पाटन में सजी सुरों की महफिल, कुमाऊंनी गीतों से गूंज उठी सांस्कृतिक संध्या

रुड़की:गोलियों के धमाके से दहला रुड़की भाई ने दो सगी बहनों को गोली मारकर उतारा मौत के घाट ।

चंपावत:मैरोली-कैरोली सड़क मे रतिया नदी में 30 मीटर स्पान सेतु निर्माण को 237.96 लाख की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृत

सूचना

: बाराकोट:पम्दा में जंगल की आग का तांडव ग्रामीणों के कई घास के लुटे हुए खाक आग बुझाने में कई ग्रामीण झुलसे 

Laxman Singh Bisht

Tue, Apr 30, 2024
पम्दा में जंगल की आग का तांडव ग्रामीणों के कई घास के लुटे हुए खाक आग बुझाने में कई ग्रामीण झुलसे चंपावत जिले में जंगल की आग का कहर जारी है मंगलवार को बारकोट ब्लॉक की पम्दा ग्राम सभा के मयू तोक में जंगल की आग ने कहर मचाया जंगल की आग गांव तक पहुंच गई जिस कारण ग्रामीण दहशत में आ गए ग्राम प्रधान सुनीता गोस्वामी ने बताया जंगल की आग से ग्रामीणों के 10 खास के लुटे व चार लकड़ी के ठेलो को अपनी चपेट में ले लिया ग्राम प्रधान ने बताया ग्रामीणों के द्वारा आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया जिसमें कई ग्रामीण झुलस गए पर आग पर काबू नहीं पाया जा सका ग्राम प्रधान ने बताया आग से पूरा जंगल तबाह हो गया है तथा घास के लुटे जलने से ग्रामीणों को 50 हजार रुपए से अधिक का नुकसान पहुंचा है तथा मवेशियों को खिलाने तक के लिए ग्रामीणों के पास चारा नहीं बचा है उन्होंने कहा आग लगने की सूचना वन विभाग व राजस्व उप निरीक्षक को दी गई है वहीं ग्राम प्रधान सुनीता गोस्वामी ने वन विभाग व प्रशासन से ग्रामीणों को मुआवजा देने की मांग करी है तथा वन विभाग से जंगल की आग पर काबू पाने को कहा है आग बुझाने में गोविंद देवी, सुमन गोस्वामी ,प्रहलाद राम ,ईश्वरी राम, संजय कुमार, कुंती देवी ,सुमित कुमार, बबीता देवी ,बद्रीनाथ सहित कई ग्रामीण शामिल रहे

विज्ञापन

जरूरी खबरें