Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:शहीद सैनिकों की स्मृति में पैतृक गांवों में स्थापित होंगी मूर्तियां

बाराकोट:चामी आषाढी मेले में रंगारंग कार्यक्रमों की मची धूम। विभिन्न प्रतियोगिता का हुआ आयोजन।

लोहाघाट पाटन में सजी सुरों की महफिल, कुमाऊंनी गीतों से गूंज उठी सांस्कृतिक संध्या

रुड़की:गोलियों के धमाके से दहला रुड़की भाई ने दो सगी बहनों को गोली मारकर उतारा मौत के घाट ।

चंपावत:मैरोली-कैरोली सड़क मे रतिया नदी में 30 मीटर स्पान सेतु निर्माण को 237.96 लाख की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृत

सूचना

: लोहाघाट:कार्यभार संभालते ही नगर की ज्वलंत समस्याओं के निराकरण के लिए सक्रीय हुए गोविंद वर्मा/पांच साल का नगर पालिका के विकास का तैयार किया गया रोड़मैप/समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए मुख्यमंत्री से मिलने देहरादून रवाना हुए वर्मा ।

Laxman Singh Bisht

Sat, Feb 8, 2025
समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए मुख्यमंत्री से मिलने देहरादून रवाना हुए  वर्मा । लोहाघाट। रिकॉर्ड मतों से नगर पालिका के अध्यक्ष की कुर्सी संभालने वाले गोविंद वर्मा ने जनता से किए गए वादों को पूरा करने के लिए एक रोडमैप तैयार किया है, जिसमें उन्होंने काम करना शुरू कर दिया है। श्री वर्मा का कहना है कि पांच साल में मात्र 1825 दिन होते हैं, उन्होंने एक-एक दिन का उपयोग करना शुरू कर दिया है। नगर के लोगों को पर्याप्त पेय जल उपलब्ध कराना, सिवर लाइन का निर्माण नगर की लीज भूमि को फ्रीहोल्ड करने, लोहाघाट नगर को उत्तराखंड का नीट एंड ग्रीन के साथ आदर्श नगर पालिका का निर्माण करने, नगर के लोगों को जाम से निजात दिलाने, लोहाघाट के उप जिला चिकित्सालय में विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती के अलावा यहां स्थानीय स्तर पर सभी चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने, लोहाघाट में डॉक्टरस हॉस्टल के अलावा चिकित्सालय का विस्तार करने, नगर के चिल्ड्रन पार्कों का विस्तार, देवदार के वृक्षों का पूर्ण संरक्षण, असहाय व बेसहारा लोगों के लिए रैन बसेरे का निर्माण करने, नगर के लोगों को घर के पास गैस रिफिलिंग की सुविधा मिले इसके लिए प्रत्येक चौराहे में यह सुविधा दी जाएगी। वर्मा के अनुसार नगर के लोग फोन पर ही अपनी समस्या व शिकायतों को नगर पालिका में दर्ज करा सकेंगे जिनका त्वरित समाधान किया जाएगा। नगर में महिलाओं के लिए स्वरोजगार के अवसर पैदा करने के साथ हर वार्ड को साफ-सुथरा रखने के लिए सभासदों के बीच प्रतिस्पर्धा भी होगी जिसमें प्रतीक माह स्वच्छता व्यवस्था का मूल्यांकन उस वार्ड के लोग ही करेंगे। यह कार्य उस वार्ड के सभासद की क्षमता को प्रदर्शित करेगा ।उन्होंने बताया कि नगर के सर्वांगीण विकास के लिए वह समय-समय पर आम लोगों से सीधा संवाद स्थापित कर उनके महत्वपूर्ण सुझावों को महत्व देते हुए उन्हें कार्यान्वित करेंगे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें