Wednesday 8th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:खतेड़ा में पुराने पेड़ से मंदिर व भवनो को भारी खतरा। ग्रामीणों की प्रशासन से निस्तारण की मांग।

टनकपुर में कैलाश मानसरोवर यात्रा के दूसरे जत्थे का पारंपरिक और भव्य स्वागत, 11 राज्यों के 47 श्रद्धालु शामिल

लोहाघाट:डीएम के निर्देश पर लोहाघाट में अवैध अतिक्रमण पर चला प्रशासन का पीला पंजा।

लोहाघाट:अज्ञात मृत व्यक्ति की शिनाख्त के लिए चंपावत पुलिस की जनता से अपील।

चंपावत :मंदिरों में चंदा चोरी मामले को लेकर कांग्रेस ने भाजपा सरकार के खिलाफ गोल्ज्यू मंदिर में रखा उपवास।

सूचना

: चंपावत:करो या मरो का नारा लेकर मुख्यमंत्री आवास कूच के लिए गुरिल्ला देहरादून को हुए रवाना 17 फरवरी को मुख्यमंत्री आवास में गरजंगे गुरिल्ले 

Laxman Singh Bisht

Sun, Feb 16, 2025
करो या मरो का नारा लेकर मुख्यमंत्री आवास कूच के लिए गुरिल्ला देहरादून को हुए रवाना 17 फरवरी को मुख्यमंत्री आवास में गरजंगे गुरिल्ले   पिछले 18 वर्षों से नौकरी व पेंशन की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे प्रदेश के एसएसबी प्रशिक्षित गुरिल्लाओ का सरकार के द्वारा बार-बार मांगे पूरी करने का आश्वासन देने पर अब सब्र का बाध टूट गया है अपनी तीन सूत्रीय मांगों को लेकर गुरिल्ला संगठन प्रदेश अध्यक्ष युद्धवीर सिंह राणा के निर्देश पर प्रदेश के हजारों गुरिल्ले 17 फरवरी को देहरादून में मुख्यमंत्री आवास कूच को लेकर आज देहरादून को रवाना हो गए हैं महाआंदोलन को लेकर आज रविवार को चंपावत गुरिल्ला संगठन जिला अध्यक्ष ललित बगोली के नेतृत्व में चंपावत जिले के लोहाघाट, बाराकोट, पाटी, चंपावत टनकपुर क्षेत्र से सैकड़ो गुरिल्ला देहरादून को रवाना हुए जिनमें बड़ी संख्या में महिला गुरिल्ला भी शामिल है संगठन जिला अध्यक्ष बगौली ने कहा इस बार गुरिल्ला करो या मरो का नारा लेकर देहरादून मुख्यमंत्री आवास कूच के लिए रवाना हुए हैं कहा गुरिल्ला इस बार अंतिम व निर्णायक लड़ाई लड़ेंगे गुरिल्ला बिना मांग पूरी होने तक आंदोलन नहीं तोडेंगे उन्होंने कहा इस बार गुरिल्ला आत्मदाह करने से भी पीछे नहीं हटेंगे उनके पास खोने के लिए कुछ नहीं बचा है गुरिल्लाओ ने आंदोलन के पीछे अपना पूरा जीवन लगा दिया है कई गुरिल्ला आंदोलन करते-करते स्वर्ग सिधार गए हैं कहा कल 17 फरवरी को प्रदेश के हजारों गुरिल्ले मुख्यमंत्री आवास कूच करेंगे और वही अनिश्चितकालीन आंदोलन में बैठ जाएंगे सरकार चाहे गोलियां चलाए या लाठियां बरसाए गुरिल्ला बिना मांग पूरी हुए पीछे नहीं हटेंगे ना ही सरकार के किसी आश्वासन पर आएंगे चाहे उनकी जान ही क्यों न चली जाए वहीं आंदोलन को लेकर गुरिल्लाओ में काफी जोश है गुरिल्ला देहरादून में सरकार के लिए बड़ी परेशानी खड़ी कर सकते हैं क्योंकि गुरिल्ले इस बार काफी आक्रामक मूड में नजर आ रहे हैं अब देखना है इस बार गुरिल्ला आदोलन क्या रंग लाता है सरकार गुरिल्लाओ की मांगे पूरी करती है या हर बार की तरह गुरिल्ला आश्वासन पाकर वापस लौटते हैं यह देखना दिलचस्प होगा

जरूरी खबरें